फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPRCA: Junior Engineers selected in post code-970 will be appointed in PWD

HPRCA: लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता नियुक्त होंगे पोस्ट कोड-970 में चयनित अभ्यर्थी, जानें पूरा मामला

Wed, 30 Jul 2025 04:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Jul 2025 04:13 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड-970 की परीक्षा दे चुके आवेदकों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।

विज्ञापन
HPRCA: Junior Engineers selected in post code-970 will be appointed in PWD
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड-970 की परीक्षा दे चुके आवेदकों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि वन विभाग की इंजीनियरिंग विंग में कनिष्ठ अभियंता के 11 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं आयोग ने पोस्ट कोड-970 के तहत परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन वन विभाग की इंजीनियरिंग विंग के बंद होने के कारण प्रदेश सरकार ने कनिष्ठ अभियंता के इन 11 में से 10 पदों को लोक निर्माण विभाग में शामिल करने का निर्णय लिया था। इन 10 पदों में सामान्य अनारक्षित वर्ग के 6, ईडब्ल्यूएस वर्ग का एक और अन्य पिछड़ा वर्ग अनारक्षित के तीन पद शामिल हैं। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि आयोग अब शीघ्र ही इस परीक्षा का परिणाम घोषित करके 10 सफल उम्मीदवारों की लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति की अनुशंसा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed