{"_id":"5f6c7df08ebc3ecf54132d63","slug":"hppsc-shimla-and-ibps-exam-on-same-date-on-11-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में दो परीक्षाएं होने से असमंजस में अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में दो परीक्षाएं होने से असमंजस में अभ्यर्थी
Thu, 24 Sep 2020 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश लोकसेवा आयोग की सहकारी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर और आईबीपीएस पीओ की परीक्षा एक ही दिन 11 अक्तूबर को होने के चलते प्रदेश के अभ्यर्थी असमंजस में हैं। एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से अभ्यर्थी एक परीक्षा देने से वंचित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों ने प्रदेश लोकसेवा आयोग से परीक्षा की तिथि बदलने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
11 अक्तूबर को प्रदेश लोकसेवा आयोग शिमला की सहकारी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए परीक्षा ली जाएगी। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) की प्रोबेशनर ऑफिसर (पीओ) की भी तीन, दस और 11 अक्तूबर को परीक्षाएं हैं।
विज्ञापन
ऐसे में जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 11 अक्तूबर को आई है, उन्हें प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा और आईबीपीएस की परीक्षा में से किसी एक से वंचित रहना पड़ सकता है। मोहित, निहाल कश्यप, आकाश महाजन ने बताया कि युवाओं ने इन दोनों वर्गों के पदों के लिए आवेदन किया है। अभ्यर्थियों ने लोकसेवा आयोग से असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है। ताकि युवा दोनों परीक्षाएं दे सकें।
विज्ञापन