फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPPSC Result: State got eight Medical Officer Dental and 10 new Assistant Engineers, recruitment results decla

HPPSC Result: प्रदेश को आठ मेडिकल ऑफिसर डेंटल और 10 नए सहायक अभियंता मिले, भर्ती परिणाम घोषित

Fri, 02 Feb 2024 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Feb 2024 07:01 PM IST
सार

प्रदेश लोकसेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर डेंटल की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आठ अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट पास करने के बाद चयनित किया गया है। 

विज्ञापन
HPPSC Result: State got eight Medical Officer Dental and 10 new Assistant Engineers, recruitment results decla
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर डेंटल की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आठ अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट पास करने के बाद चयनित किया गया है। आयोग के सचिव ने बताया कि श्रुति सोनी, अक्षिता सिंह, शबनम, श्रेया महाजन, कल्पा, सिमरन नी सुजन कुमारी, अंजलि और शबनम चौधरी का मेडिकल ऑफिसर डेंटल के पदों के लिए चयन किया गया है। आठ अक्तूबर 2023 को लिखित परीक्षा ली गई। तीन जनवरी 2024 को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए 33 अभ्यर्थियों का चयन पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए किया गया था।

विज्ञापन


जल शक्ति विभाग को मिले दस नए सहायक अभियंता
जल शक्ति विभाग को दस नए सहायक अभियंता सिविल मिल गए हैं। शुक्रवार को राज्य लोकसेवा आयोग ने भर्ती परीक्षा के पर्सनेलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने मनदीप सिंह, योगेश वर्मा, रजत कौशल, धीरज, अभय ढटवालिया, हमेंद्र सौरव शर्मा, अविनाश, दीपक शर्मा, परविंद्र सिंह और ललित ठाकुर को चयनित घोषित करते हुए जलशक्ति विभाग में नियुक्ति देने की सिफारिश की है। आयोग के सचिव ने बताया कि चार अप्रैल 2023 को इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। आठ अक्तूबर 2023 को लिखित परीक्षा ली गई। तीन जनवरी 2024 को घोषित परिणाम में 42 अभ्यर्थियों का पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए चयन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed