{"_id":"66fbc2a0b124d048680ffde6","slug":"hpps-officers-transfer-and-posting-orders-issued-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPS Officers Transfer: हिमाचल में आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, पांच को दी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPPS Officers Transfer: हिमाचल में आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, पांच को दी तैनाती
Tue, 01 Oct 2024 06:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:33 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने राज्य सेवा के 13 पुलिस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों के तबादले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने 8 एचपीएस अधिकारियों के तबादले के साथ ही 5 पुलिस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। एसपी पुलिस कल्याण मुख्यालय विनोद कुमार को एआईजी यातायात, पर्यटन और रेलवे (टीटीएंडआर) शिमला लगाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह नियुक्ति का इंतजार कर रहे एसपी सुशील कुमार को पुलिस अधीक्षक कारागार शिमला, कमांडेंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर पंकज शर्मा को एसपी वेलफेयर पुलिस मुख्यालय शिमला, एएसपी द्वितीय रिजर्व बटालियन सकोह सुरेश कुमार को कमांडेंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर, नियुक्ति का इंतजार कर रहे एएसपी सोमदत्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, डीएसपी तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह अमर सिंह को डीएसपी प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा, डीएसपी क्राइम सीआईडी शक्ति सिंह को डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय।
विज्ञापन
नियुक्ति का इंतजार कर रहे अजय कुमार को डीएसपी द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, डीएसपी विक्रम चौहान को डीएसपी क्राइम सीआईडी और डीएसपी जिला मुख्यालय मंडी देवराज को एसडीपीओ पधर और डीएसपी संजीव कुमार को एसडीपीओ धर्मपुर, प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा में डीएसपी ओम प्रकाश को डीएसपी तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह और एसडीपीओ पधर दिनेश कुमार को डीएसपी जिला मुख्यालय मंडी लगाया गया है।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट