फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPMC plant for apple juice in Parala shimla himachal pradesh

प्रदेश में सेब का जूस निकालने के बाद वेस्ट से तैयार होगा अर्क

Mon, 10 May 2021 10:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 May 2021 10:08 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सेब का जूस निकालने के बाद बचे वेस्ट से अर्क (एसेंस) तैयार होगा। इसका फार्मा और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों में प्रयोग किया जाएगा। सरकार स्विट्जरलैंड से आयात की जा रही मशीनों की मदद से सेब के वेस्ट का अर्क निकालकर बेचेगी। सरकार हर साल एचपीएमसी और हिमफेड की मदद से बागवानों से मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सी ग्रेड का सेब खरीदती है।

विज्ञापन
HPMC plant for apple juice in Parala shimla himachal pradesh
शिमला के पराला में 94 करोड़ से विधायन संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सेब का जूस निकालने के बाद बचे वेस्ट से अर्क (एसेंस) तैयार होगा। इसका फार्मा और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों में प्रयोग किया जाएगा। सरकार स्विट्जरलैंड से आयात की जा रही मशीनों की मदद से सेब के वेस्ट का अर्क निकालकर बेचेगी। सरकार हर साल एचपीएमसी और हिमफेड की मदद से बागवानों से मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सी ग्रेड का सेब खरीदती है।

विज्ञापन


हिमफेड इसकी खुली नीलामी करता है, लेकिन एचपीएमसी हर साल खरीदे सेब का जूस तैयार करता है। एचपीएमसी करीब 800 से 1200 मीट्रिक टन सेब का शुद्ध जूस तैयार कर साल भर के जूस कारोबार के लिए प्रयोग करता है। जूस निकालने के बाद सेब के वेस्ट की सही उपयोग नहीं होता था, लेकिन अब इस पर आधारित उद्योग स्थापित किया जा रहा है, ताकि इससे अर्क तैयार किया जा सके। एचपीएमसी जिला शिमला के पराला में 94 करोड़ से विधायन संयंत्र स्थापित कर रहा है। इसका काम शुरू कर दिया गया है। यहां जूस निकालने के बाद वेस्ट से अर्क तैयार किया जाना है। 
विज्ञापन


12 किलो सेब से बनना है एक किलो जूस 
एक अनुमान के अनुसार 12 किलो सेब से करीब एक किलो कंसंट्रेट (शुद्ध जूस) तैयार किया जाता है। इसके बाद सेब की व्यर्थ ही बचता है। स्विट्जरलैंड की मशीनें की मदद से सेब के वेस्ट अर्क तैयार किया जाना है। स्विट्जरलैंड से कई मशीनें हिमाचल पहुंच चुकी हैं। कुछ मशीनें मुंबई में हैं। शेष आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीएमसी से एमडी राजेश्वर गोयल कहते हैं कि करीब 94 करोड़ के प्रोजेक्ट से पराला में विधायन संयंत्र स्थापित करने के काम शुरू हो गया है। स्विट्जरलैंड से कई मशीनें पहुंच चुकी हैं। कुछ मशीनें अभी आ रही हैं। इस संयंत्र में पहली बार सेब के वेस्ट से अर्क तैयार कर फार्मा और फूड प्रोसेसिंग यूनिटों में इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed