फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE: SOS annual exam will be held in 226 examination centers

HPBOSE: 226 परीक्षा केंद्रों में होंगी एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं

Sat, 11 Feb 2023 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Feb 2023 06:42 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की ओर से मार्च माह में संचालित की जाने वाली आठवीं, दसवीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं प्रदेशभर के 226 परीक्षा केंद्रों में होंगी।

विज्ञापन
HPBOSE: SOS annual exam will be held in 226 examination centers
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की ओर से मार्च माह में संचालित की जाने वाली आठवीं, दसवीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं प्रदेशभर के 226 परीक्षा केंद्रों में होंगी। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 61 परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है, जबकि जिला किन्नौर में सबसे कम दो परीक्षा केंद्र रहेंगे। इनमें से 81 परीक्षा केंद्र निजी, जबकि 145 परीक्षा केंद्र सरकार स्कूलों में संचालित होंगे। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2023 में आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की एसओएस की परीक्षाएं लेगा।

विज्ञापन


इन परीक्षाओं के लिए शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। वहीं परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। इन परीक्षा केंद्रों में बिलासपुर जिला में 10, चंबा में 16, हमीरपुर में 16, कांगड़ा में 61, किन्नौर में दो, कुल्लू में 11, लाहौल-स्पीति में तीन और मंडी जिला में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा शिमला में 23, सिरमौर में 13, सोलन में 22 और ऊना जिला में 13 परीक्षा केंद्रों को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बनाया है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए दूरदराज न जाना पड़े।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि निजी परीक्षा केंद्रों से बोर्ड की ओर से निर्धारित केंद्र सृजन शुल्क लिया जाएगा। जिन निजी परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित संख्या से कम है, उनसे कम परीक्षार्थी शुल्क 3,000 रुपये अतिरिक्त लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शुल्क को अधिसूचना जारी होने के 15 दिनों के भीतर बोर्ड कार्यालय में जमा करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed