फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Dharamshala to set up 45 centres for checking of 10th and 12th answer sheets

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 45 केंद्र बनाएगा बोर्ड

Mon, 01 Feb 2021 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala to set up 45 centres for checking of 10th and 12th answer sheets
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 45 मूल्यांकन केंद्र बनाए जाएंगे। इन मूल्यांकन केंद्रों में नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) से संबंधित उत्तर पुस्तिका का वितरण और प्राप्ति की जाएगी। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इनके लिए विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए बोर्ड की ओर से निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूलों से परीक्षकों के ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के नियमानुसार मुख्य परीक्षक के लिए सरकारी स्कूलों के नियुक्त नियमित अध्यापक/प्राध्यापक को संबंधित विषय को पढ़ाने का कम से कम दस वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं उपपरीक्षक के लिए सरकारी स्कूलों के नियमित, पैरा अध्यापक और अनुबंध के आधार पर नियुक्त अध्यापक/प्राध्यापक को संबंधित विषय को पढ़ाने का अनुभव कम से तीन वर्ष होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त स्कूलों में नियुक्त पीटीए अथवा एसएमएस शिक्षक और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में लगातार कार्यरत अध्यापक/प्राध्यापक जो कि संबंधित विषय को पढ़ाने का कम से कम चार वर्ष का अनुभव रखते हों और स्नातक स्तर तक स्वयं पढ़ा होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed