{"_id":"63b5594427a4284df1578522","slug":"hpbose-dharamshala-proposed-schedule-of-term-2-exams-datesheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE Datesheet: 10 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE Datesheet: 10 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं, शेड्यूल जारी
Wed, 04 Jan 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:32 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की टर्म-2 परीक्षाओं की प्रस्तावित सूचियों का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10 मार्च से टर्म-2 की परीक्षाएं लेगा। यह परीक्षाएं 31 मार्च तक चलेंगी। 12वीं कक्षा की 10 मार्च को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। 10वीं कक्षा की 11 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। आठवीं कक्षा की एसओएस की परीक्षाएं भी 11 मार्च से शुरू होंगी।
विज्ञापन
आठवीं कक्षा (एसओएस) की डेटशीट
बोर्ड की ओर से प्रस्तावित किए गए शेड्यूल के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं श्रेणी के परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा 11 से 24 मार्च तक होगी। इस दौरान 11 मार्च को हिंदी, 13 को अंग्रेजी, 15 को विज्ञान, 17 को संस्कृत, 20 को सामाजिक विज्ञान, 22 को गणित और 24 मार्च को कला और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
10वीं कक्षा की डेटशीट
दसवीं कक्षा की प्रस्तावित डेटशीट के अनुसार टर्म-2 के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय और एसओएस की परीक्षाएं 11 से 31 मार्च तक होंगी। 11 मार्च को हिंदी, 13 को गणित, 15 को संस्कृत, उर्दु, पंजाबी, तमिल और तेलगू विषय की परीक्षा होगी। 17 को सामाजिक विज्ञान, 20 को अंग्रेजी और 22 मार्च को कला, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्टपिटेलिटी, बीएफएसआई, अपीर्लस मेड अप एंड होम फर्निशिंग, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर और प्लंबर, 24 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 25 को गृह विज्ञान, 27 को कंप्यूटर साइंस, 28 को स्वर संगीत, 29 को वाद्य संगीत और 31 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
12वीं कक्षा की डेटशीट
12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं 10 से 31 मार्च तक होंगी। 10 मार्च को अंग्रेजी, 11 को साइकोलॉजी, 13 को इकोनोमिक्स, 14 को फानेंशियल लिटरेसी, 15 को केमिस्ट्री और हिंदी, 16 को फिलोस्फी, फ्रेंच और उर्दू, 17 को राजनीतिक विज्ञान, 18 को पब्लिक एडमिस्ट्रेशन, 20 को अकाउटेंसी और फिजिक्स, 21 को जियोग्राफी, 22 को संस्कृत, 23 को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडी और हिस्ट्री, 24 को समाज शास्त्र, 25 को होम साइंस, 27 को गणित, 28 को डांस और फाइन आर्ट्स, 29 मार्च को फिजिकल एजूकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, फिजिकल एजूकेशन, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलिकाम, टूरिज्म एंड हॉस्टिपिलेटी, बीएफएसआई, अपीरल्स मेड अप एंड फाइनेंशियल सर्विस, ब्यूटी एंड वेलनेश, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर और प्लंबर विषय की परीक्षा होगी। वहीं 31 मार्च को संगीत विषय की परीक्षा होगी।