फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose dharamshala decalred term 1 exam result

HPBOSE Dharamshala: शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया दसवीं, बारहवीं की टर्म-1 परीक्षा का परिणाम

Mon, 02 Jan 2023 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 08:18 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। टर्म-1 परीक्षाएं सितंबर और अक्तूबर में करवाई गई थी।

विज्ञापन
hpbose dharamshala decalred term 1 exam result
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर-अक्तूबर में ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षाओं का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के कुल 1,95,259 परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी किए थे। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए परिणाम में 105 परीक्षार्थियों का परिणाम आरएलडी रहा है। इसमें 10वीं कक्षा में 58, जबकि 12वीं में 47 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलडी है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि टर्म-1 परीक्षाएं सितंबर और अक्तूबर में करवाई गई थी। इसमें 10वीं कक्षा में 91,262 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए थे।  90,896 परीक्षार्थी बैठे थे। इसके अलावा जमा दो की टर्म-1 परीक्षा के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1,04,773 अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी किए थे, जिनमें से 1,04,363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि टर्म-1 के प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और थियोरी के अंकों को टर्म-2 की परीक्षा में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


नहीं चली वेबसाइट, विद्यार्थी परेशान
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परिणाम वेबसाइट पर तो डाल दिया, लेकिन विद्यार्थियों को परिणाम देखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि वेबसाइट नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 तक करें पुनर्मूल्यांकन और पुननिर्रीक्षण के लिए आवेदन
टर्म-1 परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन वऔर संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।


पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क के रूप में चुकाने होंगे।  पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य होगा। इस दौरान ऑफलाइन आवेदनों को बोर्ड प्रबंधन की ओर से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed