फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   hpbose dharamshala cancelled hamirpur exam centre

HPBOSE: हमीरपुर का परीक्षा केंद्र पांच साल के लिए निरस्त, शिक्षा बोर्ड ने लिया फैसला

Sun, 05 Feb 2023 07:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Feb 2023 07:36 PM IST
सार

हमीरपुर के सोल्डर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदोह (हमीरपुर) में स्थापित परीक्षा केंद्र पांच वर्षों के लिए निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन
hpbose dharamshala cancelled hamirpur exam centre
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जिला हमीरपुर के एक परीक्षा केंद्र को पांच वर्ष के लिए निरस्त किया है। परीक्षा केंद्र को निरस्त करने का फैसला उड़नदस्तों की नकल संबंधित रिपोर्ट के बाद लिया गया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बोर्ड की ओर से परीक्षा विनियम के नियम के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए हमीरपुर के सोल्डर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सदोह (हमीरपुर) में स्थापित परीक्षा केंद्र पांच वर्षों के लिए निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन


इस परीक्षा केंद्र में सितंबर, 2022 में आयोजित परीक्षाओं के दौरान करीब सात केस आए थे। इस पर संबंधित प्रभारी से जवाबतलब किया गया था। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बोर्ड ने केंद्र को पांच वर्षों के लिए निरस्त कर दिया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed