फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hpbose changed the schedule of teacher eligibility test schedule in himachal

स्कूल शिक्षा बोर्ड: अध्यापक पात्रता परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव, यहां देखें

Fri, 18 Jun 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Jun 2021 07:45 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि अब छात्र लेट फीस के साथ टेट -2021 के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
hpbose changed the schedule of teacher eligibility test schedule in himachal
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने  टेट के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) नौ जुलाई से 12 जुलाई तक होगी। इससे पहले यह परीक्षा चार जुलाई से शुरू होने वाली थी। अभ्यर्थी 21 जून तक लेट फीस के साथ टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अभ्यर्थियों को यह मौका 18 जून तक बोर्ड ने उपलब्ध करवाया था, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के बीच अभ्यर्थियों को पेश आ रही दिक्कतों को मद्देनजर रखते हुए बोर्ड ने अब इस तिथि को बढ़ाने का फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि अब छात्र लेट फीस के साथ टेट -2021 के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन शुद्धियों के लिए दिए गए तीन दिन के समय में भी बदलाव किया है, अब अभ्यर्थी 22 जून से 24 जून तक स्वयं ऑनलाइन शुद्धि कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कब किस विषय की होगी परीक्षा
यह परीक्षा नौ जुलाई से सुबह 10 से साढ़े 12 बजे और दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक दो सत्रों में होगी। नौ जुलाई को सुबह के सत्र में जेबीटी और दूसरे सत्र में शास्त्री विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 10 जुलाई को सुबह के सत्र में टीजीटी (नॉन मेडिकल) और दूसरे सत्र में भाषा अध्यापक, 11 जुलाई को सुबह टीजीटी आर्ट्स और सायंकालीन सत्र में टीजीटी मेडिकल विषय की परीक्षा होगी। 12 जुलाई को सुबह पंजाबी और सायंकालीन सत्र में उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed