फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 12th Result: Una district reached first place from sixth in giving topper

HPBOSE 12th Result: टॉपर देने में छठे से पहले स्थान पर पहुंचा ऊना, यहां देखें किस जिले का कौन सा स्थान

Sun, 21 May 2023 11:27 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 May 2023 11:27 AM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में टॉपरों के मामले में ऊना ने दबदबा कायम किया है। पिछले वर्ष सात टॉपरों के साथ मेरिट के मामले में छठे स्थान पर रहने वाला ऊना ने इस बार मेरिट लिस्ट में 21 स्थान हासिल किए हैं।

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result: Una district reached first place from sixth in giving topper
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में टॉपरों के मामले में ऊना ने दबदबा कायम किया है। पिछले वर्ष सात टॉपरों के साथ मेरिट के मामले में छठे स्थान पर रहने वाला ऊना ने इस बार मेरिट लिस्ट में 21 स्थान हासिल किए हैं। इनमें साइंस में छह, आर्ट्स में सात और कॉमर्स संकाय में आठ स्थानों पर कब्जा किया है। वर्ष 2021-22 में मेरिट के मामले में पहले स्थान पर रहने वाला कांगड़ा का कद इस बार कम हुआ है।

विज्ञापन


कांगड़ा के विद्यार्थी 15 स्थानों पर इस बार काबिज हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष जिला कांगड़ा के 21 अभ्यर्थी टॉप-10 सूची में शामिल हुए थे। वहीं मेरिट के मामले में मंडी और शिमला ने अपना कद ऊंचा किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्राप्त टॉप-10 सूची पर नजर दौड़ाएं तो चंबा के चार, कांगड़ा के 15, हमीरपुर के 12, बिलासपुर के चार, मंडी के 19, कुल्लू के सात, ऊना के 21, सिरमौर के आठ, सोलन के तीन और शिमला के 17 परीक्षार्थियों ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स संकाय की संयुक्त 110 मेधावियों की मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed