फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HPBOSE 12th Result: HPBOSE HP 12th Topper List 2024: Shriti Sharma Secured Second Position In The Top-10 Merit

HP Board 12th Topper: टॉप-10 मेरिट सूची में श्रृति शर्मा ने हासिल किया दूसरा स्थान, डॉक्टर बनना है सपना

Mon, 29 Apr 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Apr 2024 05:55 PM IST
सार

एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा श्रृति शर्मा ने मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। श्रृति ने विज्ञान संकाय में 492 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result: HPBOSE HP 12th Topper List 2024: Shriti Sharma Secured Second Position In The Top-10 Merit
श्रृति शर्मा अभिभावकों के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 12वीं कक्षा की ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। मेरिट सूची में 30 छात्राओं ने स्थान पाया है। एसडी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा श्रृति शर्मा ने मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। श्रृति ने विज्ञान संकाय में 492 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


ति ने सफलता को श्रेय अपने परिजनों और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि वह दिन में नौ से दस  घंटे तक पढ़ाई करती थीं। श्रुति डॉक्टर बनना चाहती हैं। श्रुति की मां सुमन शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में टीजीटी कला व पिता राजेश शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झिरालड़ी में टीजीटी नॉन मेडिकल के पद पर तैनात हैं। दोनों माता-पिता ने बेटी की सफलता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा के कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की मेरिट सूची में कुल 90 मेधावियों ने स्थान पक्का किया है। इनमें कला संकाय में 38, वाणिज्य 21 व विज्ञान में 31 विद्यार्थी शामिल हैं। 12वीं कक्षा की ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। मेरिट सूची में 41 टॉपर हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। 98.80 फीसदी अंक हासिल कर भारती विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बैजनाथ की छात्रा कामाक्षी शर्मा व स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छाया चौहान ओवरऑल टॉपर बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed