{"_id":"62adc70aa8e4216e455fbe26","slug":"hpbose-12th-result-government-school-students-topper-in-arts-and-commerce","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result: Arts-कॉमर्स में छाए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE 12th Result: Arts-कॉमर्स में छाए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी
Sat, 18 Jun 2022 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Jun 2022 06:09 PM IST
सार
12वीं कक्षा के परिणाम में आर्ट्स संकाय में कुल 20 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। आर्ट्स में टॉप-10 में जगह बनाने वालों में सभी लड़कियां हैं। एक भी लड़का टॉप-10 में स्थान नहीं बना पाया है।
विज्ञापन
एंजल ने कला संकाय में प्रदेश भर में दूसरा स्थान (98%/490 अंक) हासिल किया। गर्ल्स स्कूल चंबा में एंजल को मिठाई खिलाते प्रिंसिपल राजेश कश्यप।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी छाए हैं। आर्ट्स में 19, जबकि कॉमर्स में 12 सरकारी स्कूलों ने मेरिट में स्थान हासिल किया है। साइंस संकाय में निजी स्कूलों के छात्रों का दबदबा रहा है। साइंस संकाय के टॉप-10 में शामिल कुल 53 विद्यार्थियों में से 39 विद्यार्थी निजी स्कूलों से संबंधित हैं, जबकि सरकारी स्कूलों से संबंध रखने वाले 14 छात्र-छात्राओं ने भी अपना दबदबा कायम किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में लड़कियों के साथ सरकारी स्कूलों का भी दबदबा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि बोर्ड के कुल 92 टॉपरों में से 45 टॉपर सरकारी स्कूलों से संबंध रखते हैं, जबकि 47 विद्यार्थी निजी स्कूलों से संबंध रखते हैं। लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। टॉप-10 में शामिल कुल 92 टॉपरों में 76 स्थानों पर छात्राओं ने जगह बनाई है, जबकि 16 छात्र ही ऐसे हैं, जो टॉप रैंक में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
किस संकाय में क्या रही लड़कियों की स्थिति
12वीं कक्षा के परिणाम में आर्ट्स संकाय में कुल 20 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। आर्ट्स में टॉप-10 में जगह बनाने वालों में सभी लड़कियां हैं। एक भी लड़का टॉप-10 में स्थान नहीं बना पाया है। साइंस संकाय में पहले 10 स्थानों पर कुल 53 विद्यार्थी काबिज हुए हैं। इनमें 14 छात्र, जबकि 38 छात्राएं शामिल हैं। कॉमर्स संकाय के प्रथम 10 स्थान 19 विद्यार्थियों ने हासिल किए हैं। इनमें मात्र दो छात्रों को स्थान मिला है, जबकि 17 छात्राएं टॉप-10 पर काबिज हुई हैं।
विज्ञापन