फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 10th class Result 2025: Bhavarna's Saina Thakur topper, see full list here

HPBOSE 10th Result 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं में साईना ठाकुर ने किया टॉप, दूसरे-तीसरे पर कौन? देखें टॉपर लिस्ट

Fri, 16 May 2025 09:50 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 May 2025 09:50 AM IST
सार

HP Board 10th Result 2025, HPBOSE Matric Topper :प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।  न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की साईना ठाकुर 99.43 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही हैं।

विज्ञापन
HPBOSE 10th class Result 2025:   Bhavarna's Saina Thakur topper, see full list here
10वीं कक्षा का परिणाम घोषित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इस बार परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले आठ दिन देरी से आया है। परीक्षा में बेटियों ने फिर बाजी मारी है। टॉप-10 में 117 विद्यार्थी शामिल हैं, जिसमें 88 छात्राएं और 29 छात्र शामिल हैं। टॉप-10 में 97 निजी और 20 सरकारी स्कूल के मेधावियों ने जगह बनाई है।



विज्ञापन
विज्ञापन

 95,495 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें से 75,862 विद्यार्थी पास हुए हैं। इसमें 38,002 छात्र व 37,860 छात्राएं शामिल हैं।  13,574 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 5,563 की कंपार्टमेंट आई हैं। परीक्षा परिणाम की जानकारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा व सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा  ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में हुई थीं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहाैल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने 2300 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया था। पहली बार बोर्ड परीक्षा में ओएमआर सीट का इस्तेमाल किया गया था, जबकि स्टेपवाइज मार्किंग से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था भी पहली बार बोर्ड प्रबंधन ने की थी। विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र डिजीलाॅकर में मिलेंगे।

परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रणाली की ओर से बोर्ड की बेवसाइट पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 1000 रुपये व पुनर्निरीक्षण के लिए 800 रुपये प्रति विषय की दर से  30 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। केवल ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क सहिता प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे तथा ऑफलाइन व बिना शुल्क के प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने जारी किए दूरभाष नंबर
 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2025 में दसवीं कक्षा के नियमित, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार व अनुपूरक परीक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षा संचालित की गई थी। परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर एचपीबीओएसई आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242119 (शिमला, सिरमौर, लाहाैल-स्पीति, किन्नौर), 01892-242128 (कुल्लू, ऊना, सोलन), 01892-242148 (हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर), 01892-242149 (कांगड़ा) 01892-242151 (मंडी) पर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

बीते साल भी रहा था बेटियों का दबदबा
2024 में 10वीं कक्षा के 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल रहे थे। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के थे। प्रथम 10 स्थानों में 92 में से 71 बेटियां रहीं थीं। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा था।

690 अंक लेकर ज्योतिका सेन ने पाया सातवां स्थान 
 जिला कुल्लू के भारत भारती स्कूल ढालपुर की ज्योतिका सेन ने दसवीं कक्षा में सूबे में सातवां स्थान पाया है। छात्रा में प्रदेश में 98.58 प्रतिशत के साथ  690 अंक हासिल किए । छात्रा की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी की लहर और स्कूल के प्रिंसिपल डा निरंजन देव शर्मा ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। वहीं छात्रा के अभिभावक में बेटी से इस प्रदर्शन से गदगद है। इस बार कुल्लू जिला से एक मात्र छात्रा ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है।

बिलासपुर जिले से 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं नित्या प्रत्यक्षा राजे ने 98.71 प्रतिशत अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया है। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर की शगुन शर्मा ने 98.57 प्रतिशत अंक लेकर कर सातवां स्थान प्राप्त किया है।

नवचेतना पब्लिक स्कूल लेहड़ी सरेल की अंशिका शर्मा ने 98.43 प्रतिशत अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर के सिद्धार्थ, राजकीय उच्च पाठशाला सिल्ह की हर्षिता, मिनर्वा स्कूल रुद्रांश व्यास और स्वामी विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंदरौर की सना ने 98.29 प्रतिशत अंक लेकर 9 वां स्थान हासिल किया है। 

राधा कृष्णा पब्लिक स्कूल घंडालवीं की कंचन शर्मा, विवेकानंद मॉडल हाई स्कूल गेहड़वीं मानसी और अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं की इशिता चंदेल ने 98.14 प्रतिशत अंक लेकर 10 वां स्थान हासिल किया है।

एजुकेशन हब हमीरपुर के 20 होनहार मेरिट
 दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों में हमीरपुर के 20 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है।

 इसमें 14 लड़कियां और 6 चार लड़कें शामिल हैं। मेरिट में लड़कियों का एक बार फिर दबदबा रहा है।

जिले के सरकारी स्कूल के चार विद्यार्थियों और प्राईवेट के 16 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान पाया है। 

बीते वर्ष 19 विद्यार्थी हमीरपुर जिले से मेरिट में रहे थे। इस बार 20 ने टाॅप-10 में अपना नाम काबिज किया है।

 परीक्षा परिणाम की जानकारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा व सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। हालांकि, इसकी तिथि अभी तय नहीं है। 

बोर्ड की दसवीं कक्षा में मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के कुठेहड़ा पंचायत के पंजालतर गांव के मेघावी विद्यार्थी ने 98.29 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश भर में नौवां स्थान हासिल किया है। शहर के ब्रिजमंडी स्थित असेंट पब्लिक स्कूल के इस हौनहार विद्यार्थी ने 700 में से 688 अंक हासिल कर प्रदेश भर में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। स्कूल के हौनहार छात्र अथर्व राणा ने 98.29 प्रतिशत अंक हासिल कर बोर्ड की परीक्षा में नौवां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। 

  पिता नागदेव राणा व माता सोनिका ने बताया कि स्कूल में अध्यापक और घर में अभिभावकों के कठिन परिश्रम से आज उनके बेटे ने बोर्ड की परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। इससे पहले स्कूल पहुंचने पर अथर्व राणा की उपलब्धि पर उपस्थित शिक्षकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और अथर्व राणा की इस उपलब्धी पर खुशी जाहिर करते हुए अभिभावकों को भी बधाई दी।

निदेशक एवं प्रधानाचार्य लक्की ठाकुर ने बताया कि बीते साल भी स्कूल की मेघावी छात्रा रवनीत कौर ने भी दसवीं की परीक्षा में 688 अंक हासिल कर नौवां स्थान हासिल किया था। 

वहीं शिमला के शहीद वेद प्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बायचड़ी की बोर्ड परीक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मानसी शर्मा ने 700 में से 678 अंक प्राप्त किए और द्वितीय स्थान पर गुनगुन रहीं। तृतीय स्थान पर सिमरन रही हैं। 

दसवीं कक्षा की टाॅपर न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना की साइना ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों सहित स्कूल के निदेशक, अध्यक्ष व प्रिंसिपल को दिया है। 

सिविल सेवा में जाना चाहती हैं पर्णिका
प्रदेश बोर्ड की ओर से जारी 10वीं की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल करने वाली पर्णिका शर्मा सिविल सर्विसेज में अपनी सेवाएं देना चाहती है। 

इसके लिए पर्णिका ने तैयारी शुरू कर दी है। पर्णिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और परिजनों को दिया है। पर्णिका के पिता अजय कुमार प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। माता कुसुमलता टीजीटी हैं। पर्णिका ने 99.14 अंक प्राप्त किए हैं। पर्णिका गांव सुंदडू तहसील झंडूता की रहने वाली हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed