फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 10th and 12th class exam updates, 80 thousand candidates of class 12th will appear for the English subj

HPBOSE Exam: 1 मार्च को 12वीं कक्षा के 80 हजार परीक्षार्थी देंगे अंग्रेजी विषय की परीक्षा

Thu, 29 Feb 2024 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 06:49 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी।

विज्ञापन
HPBOSE 10th and 12th class exam updates, 80 thousand candidates of class 12th will appear for the English subj
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। पहले दिन 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रदेशभर में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12:00 तक आयोजित होगी। वार्षिक परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में स्थापित किए गए 2258 के करीब विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा का आयोजन होगा। इस दौरान 80 हजार के करीब परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


यह परीक्षा सुबह 8:45 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए भी शिक्षा बोर्ड उड़नदस्तों के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखेगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय से भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी। इसमें पहले दिन गणित विषय की परीक्षा होगी, जबकि दसवीं कक्षा के लिए 95 हजार के करीब विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाएं भी नियमित परीक्षार्थियों के साथ आयोजित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed