फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPAS preliminary exam conducted at 260 exam centers in Himachal Pradesh

कोरोना के बीच आधे अभ्यर्थियों ने ही दी एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 13 Sep 2020 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Sep 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
HPAS preliminary exam conducted at 260 exam centers in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट के बीच रविवार को हिमाचल में आयोजित एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में आधे ही अभ्यर्थी शामिल हुए। सुबह 51 फीसदी जबकि दोपहर को 48 फीसदी अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में हिस्सा लिया। सुबह 48,375 में से कुल 24,814 अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे। दूसरी परीक्षा के दौरान शाम को यह संख्या घटकर 23,421 ही रह गई। जिला शिमला में तीन, सोलन में दो और बिलासपुर-चंबा-कुल्लू में एक-एक कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


शिमला में चार और कांगड़ा में एक क्वारंटीन अभ्यर्थी ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया। लोक सेवा आयोग ने कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थियों के लिए 5 कोविड सेंटरों और क्वारंटीन अभ्यर्थियों के लिए 2 क्वारंटीन केंद्रों में परीक्षा लेने का इंतजाम किया था। इसके अलावा प्रदेश भर में 260 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 10 जिलों के 48 उप मंडलों में परीक्षा का आयोजन हुआ। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में परीक्षा नहीं हुई। 
विज्ञापन


थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही दिया गया प्रवेश  
लोक सेवा आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि रविवार को आयोजित परीक्षा में स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया गया है। बुखार-खांसी और जुकाम वाले अभ्यर्थियों को अलग बैठाया गया था। परीक्षा केंद्रों में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य किया गया था। विशेष परीक्षा केंद्रों में स्टाफ ने पीपीटी पहनकर सेवाएं दीं। रविवार को प्रशासनिक सेवा की दो परीक्षाएं थी। पहली परीक्षा सुबह 10:00 से 12:00 और दूसरी परीक्षा दोपहर बाद 2:00 से 4:00 तक ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र  अभ्यर्थी सुबह    दोपहर
बिलासपुर      1354             1335
चंबा           1129                1116
कुल्लू          1351               1324
कांगड़ा       4439                4429
मंडी           3164                3095
सोलन        2575               2533
शिमला       4777              4620
सिरमौर      1623              1605
हमीरपुर      2859             1838
ऊना         1543              1526

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed