फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPAS Mains Result: Himachal Pradesh Administrative Services Competitive (Main) Examination-2023 Result declare

HPAS Mains Result: हिमाचल प्रशासनिक सेवा की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 16 अभ्यर्थी हुए पास

Thu, 08 Feb 2024 04:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

प्रदेश लोकसेवा आयोग ने गुरुवार को  हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
HPAS Mains Result: Himachal Pradesh Administrative Services Competitive (Main) Examination-2023 Result declare
हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य लोकसेवा आयोग ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित कर दिया। यह परीक्षा 13 से 19 दिसंबर 2023 तक आयोजित की गई थी। एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 227 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया था। वहीं, मुख्य लिखित परीक्षा में 216 अभ्यर्थी सभी पेपरों में उपस्थित हुए। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार 16 अभ्यर्थियों  को व्यक्तित्व परीक्षण (मौखिक परीक्षा) के लिए योग्य घोषित किया गया है।  परिणाम आयोग की वेबसाइट(http://www.hppsc.hp.gov.in/hppsc पर भी उपलब्ध है।  आयोग के अनुसार परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी अनजाने/तकनीकी त्रुटि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


आयोग के पास बाद में इसे सुधारने का अधिकार सुरक्षित है। मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित अभ्यर्थी का साक्षात्कार 4 मार्च 2024 लोक सेवा आयोग कार्यालय निगम विहार शिमला में होगा। अनुसूची, सत्यापन फॉर्म, व्यक्तित्व परीक्षण, कॉल लेटर और अभ्यर्थियों को निर्देश उचित समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। जो उम्मीदवार व्यक्तित्व परीक्षण के लिए दस्तावेज डाउनलोड करने में सक्षम नहीं, वे तुरंत लोक सेवा आयोग कार्यालय में  टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और आयोग के टोल फ्री नंबर 1800-180- 8004 के माध्यम से संपर्क  कर सकते हैं। 
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित अभ्यर्थियों के रोलनंबर 
11001322
11002026
11012264
11012498
11027328
11026685
11003885
11013853
11027512
11005345
11016321
11028111
11005797
11012076
11020417
11024871

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed