फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Statehood Day: Golden Jubilee Of Himachal Pradesh Statehood Day Today Live Updates

HP Statehood Day: हिमाचल के शानदार 50 साल, नड्डा बोले- जब 11 साल का था, तब 18वां राज्य बना था

Mon, 25 Jan 2021 03:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Jan 2021 03:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष आज पूरे कर रहा है। इस अवसर पर हिमाचल दिवस का राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह शिमला के रिज मैदान पर मनाया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल नहीं हुए। उनका शिमला का दौरा टल गया है। अमित शाह की ओर से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अध्यक्षीय भाषण दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समारोह में बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
HP Statehood Day: Golden Jubilee Of Himachal Pradesh Statehood Day Today Live Updates
शिमला के रिज मैदान पर स्वर्ण जयंती समारोह में संबोधन करते जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

50 साल में अभूतपूर्व विकास हुआ: दत्तात्रेय
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हिमाचल ने खूब तरक्की की है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक स्थिति के बावजूद यहां आज सड़कों का जाल बिछ गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य आदि तमाम क्षेत्रों में हिमाचल ने तरक्की की है। 50 साल में अभूतपूर्व विकास हुआ है।

सादगी हमारी ताकत: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल की देश में अपनी छवि है। पहाड़ी, पक्का, ईमानदार, टिका हुआ। यह हिमाचलियों की पहचान है। हिमाचल की सादगी हमारी ताकत है। हम भी चालू होते तो हमें देवभूमि के, देवतुल्य क्यों कहा जाता है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं। हिमाचली होने के नाते इस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं।

विज्ञापन


जब 11 साल का था, तब 18वां राज्य बना था: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयराम को बहुत ही लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को कहा कि पत्रकारिता में उनके साथ संवाद का मौका रहा। नड्डा ने कहा- जब 11 साल का छोटा बालक था, अवकाश मनाने आया था। मुझे अखबार में पढ़ने का मौका मिला था कि हिमाचल 18वां पूर्ण राज्य बन गया। यह देवी-देवताओं, वीरों की भूमि है। पहले छोटी-छोटी पगडंडियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को चारपाई पर ले जाते थे। आज हिमाचल विकसित है। डॉ. परमार को याद करना जरूरी है। किस तरीके से उन्होंने काम किया, यह याद करना चाहिए। पूर्व सीएम वीरभद्र के समय आधारभूत ढांचा का अवार्ड मिला था। पूर्व सीएम शांता ने लोगों के सिर से पानी के घड़े उतारकर पानी लाया। वे पानी वाले मुख्यमंत्री थे।

धूमल अटल के आशीर्वाद से गांव-गांव सड़क पहुंची। हिमाचल प्रदेश में बहुत विकास हुआ, सबने विकास में योगदान दिया। हर दृष्टि से विकास हुआ है। जेपी नड्डा ने कहा कि विकास की कहानी की बात करें तो मैं भावुक हो जाता है। नड्डा ने बहुत सी योजनाएं गिनाईं। स्वास्थ्य, शिक्षा में हिमाचल बहुत आगे पहुंचा है।

सीएम जयराम ठाकुर ने गिनाईं उपलब्धियां

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व मिला। हिमचालवासियों को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। सीएम ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया। 

सीएम ने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने यहां आकर पूर्ण राज्यत्व की घोषणा की थी, वह इंदिरा गांधी को याद करते हैं। डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद करते हैं। डॉ परमार ने प्लानिंग की बैठक में विकास के लिए तीन शब्दों में बात कही थी- सड़क, सड़क, सड़क। डॉ. परमार ने हिमाचल को एक विजन और एक दिशा दी।

डॉ. परमार के बाद हिमाचल में जिन नेताओं ने इस प्रदेश को आगे बढ़ाया, उन्हें वह नमन करते हैं। शांता कुमार ने हिमाचल को पेयजल से जोड़ा, अंत्योदय योजना लेकर आए। वीरभद्र सबसे लंबे समय तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। हर व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास किए। उनका भी हिमाचल के विकास में योगदान रहा। प्रेमकुमार धूमल का हिमाचल के लिए बहुत योगदान रहा। अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को नहीं भूला जा सकता। 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में लगभग 50 पंचायतें ही ऐसी हैं जहां सड़क पहुंचनी शेष हैं। अटल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की। पीएम नरेंद्र मोदी विश्व नेता की भूमिका में हैं, उनका हिमाचल के लिए योगदान अविस्मरणीय है।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार का अवसर हमें एक साल बाद मिला है। कोविड के चलते कार्यक्रम नहीं हो पा रहे थे। बहुत बड़ा संकट था। इस संकट से पार निकलने में सहयोग मिला। बहुत तेजी से कोविड पर नियंत्रण होगा। 400 ही एक्टिव केस रह गए हैं।

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश के लिए नड्डा की देन है। एम्स नड्डा की देन है। तीन मेडिकल कॉलेज समेत कई प्रोजेक्ट नड्डा की देन है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की नई पीढ़ी को राज्य के इतिहास से अवगत करवाया जाएगा। हिमाचल तब और अब पर साल भर विभिन्न 51 कार्यक्रम होंगे। विधायकों, सांसदों के लिए भी कार्यक्रम किए जाएंगे। आने वाले 50 साल कैसे हों, इसके लिए लोगों से सुझाव लेंगे। 

सीएम जयराम की तारीफ की
अनुराग ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार ने कोरोना को नियंत्रित करने के लिए बेहतरीन काम किया। अगले 25 साल में हिमाचल को नंबर वन बनाने की विधानसभा के हर सत्र में चर्चा होनी चाहिए। इसमें पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम हो। भाजपा, कांग्रेस करने के बजाय हिमाचल को आगे ले जाने पर काम हो। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क भी हिमाचल के हिस्से में जरूर आएगा। सीएम जयराम ऐसा कर पाएंगे। धूमल के समय में प्रदेश में उद्योग आए। करीब चार लाख लोगों का इनसे रोजगार मिला।

इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंच से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बोले- विरोध करने के बावजूद इंदिरा गांधी ने हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा दिया। अनुराग ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल की बहुत सी योजनाएं गिनाईं। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने डॉ. वाईएस परमार को याद करते हुए कहा कि उनके अनथक प्रयासों से हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व मिला। भारद्वाज ने कहा कि तब वे कॉलेज में पढ़ते थे। कहा कि डॉ. वाईएस परमार के स्वागत को अपार जनसमूह उमड़ा था।


जेपी नड्डा समारोह में पहुंचे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर समारोह में पहुंच गए हैं। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ध्वजारोहण किया और खुली जीप में रिज मैदान पर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की।



हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष आज पूरे कर रहा है। इस अवसर पर हिमाचल दिवस का राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती समारोह शिमला के रिज मैदान पर मनाया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल नहीं होंगे। उनका शिमला का दौरा टल गया है। वह कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समारोह में बतौर विशेष अतिथि शिरकत करेंगे।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed