फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Shiva Project: Fruit revolution will come in seven districts, horticulture will be done in 28 blocks

एचपी शिवा प्रोजेक्ट: सात जिलों में आएगी फल क्रांति, 28 ब्लॉकों में होगी बागवानी

Fri, 19 Jan 2024 10:40 AM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 10:40 AM IST
सार

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रदेश के सात जिलों के 28 ब्लाक में इस योजना के तहत काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
HP Shiva Project: Fruit revolution will come in seven districts, horticulture will be done in 28 blocks
आम, अमरूद - फोटो : संवाद

विस्तार

एक फल, एक क्लस्टर योजना के तहत प्रदेश के सात जिलों के 28 ब्लॉकों में बागबानी होगी। इन 28 ब्लॉकों में चार हजार क्लस्टर बनाए जाएंगे। एचपी शिवा प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है। प्रदेश के सात जिलों के 28 ब्लाक में इस योजना के तहत काम किया जाएगा। हर ब्लॉक में एक-एक फल के कईं क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। प्रोजेक्ट के पहले चरण में अनार, लीची, मौसमी और अमरूद के क्लस्टर बनाए गए। अब इस प्रोजेक्ट के तहत आम, जापानी फल, प्लम और पीकन नट के पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


योजना के पहले चरण में नतीजे बेहद सार्थक आने के बाद अब सात जिलों में इस पर काम किया जाएगा। इस योजना के पायलट प्रोजेक्ट में चार जिलों में क्लस्टर विकसित किए गए हैं। योजना की सफलता को देखते हुए प्रदेश सरकार जल्द ही इसके दूसरे चरण की शुरुआत करेगी। हर ब्लाक में मौसम और जमीन की उत्पादन क्षमता तथा जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के मुताबिक यह निर्णय लिया गया है। ऊना, सोलन और सिरमौर में एक-एक ब्लाक, मंडी व कांगड़ा में सात-सात ब्लॉक, हमीरपुर में छह ब्लॉक और बिलासपुर में पांच ब्लॉक इस प्रोजेक्ट के तहत चिह्नित किए हैं। शिवा प्रोजेक्ट को प्रदेश के निचले जिलों में बागवानी को मजबूत करने के इरादे से लागू किया गया है ताकि पारंपरिक खेती के अलावा किसान फलों का उत्पादन कर आय में बढ़ोतरी कर सकें।
विज्ञापन


4 हजार क्लस्टर होंगे विकसित, 15 हजार किसान परिवारों को लाभ
शिवा प्रोजेक्ट की लागत 1,292 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट के तहत छह हजार हेक्टेयर एरिया कवर किया जाएगा। आने वाले दो साल में चार हजार हेक्टेयर और उसके एक साल बाद छह हजार हेक्टेयर एरिया को कवर किया जाएगा। पांच साल तक चलने वाले इस प्रोजेक्ट में कुल 15 हजार किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। एडीबी की 80 फीसदी और सरकार की 20 प्रतिशत फंडिंग से यह प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है। 28 ब्लाक में इस योजना के तहत चार हजार क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए तैयारियां शुरू कर ली गई हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 28 ब्लाक में क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। एक क्लस्टर एक फल योजना के तहत यह कार्य किया जाएगा

।-देवेंद्र ठाकुर, परियोजना निदेशक


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed