फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Rajya Chayan Aayog hprca: Scanning of OMR sheet completed, result of written exam of 13 post codes soon

HP Rajya Chayan Aayog: ओएमआर शीट की स्कैनिंग पूरी, 13 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का नतीजा जल्द

Sat, 07 Sep 2024 06:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2024 06:04 PM IST
सार

राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने 13 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पोस्ट कोड के तहत कुल 54 पदों को भरा जाना है।

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog hprca: Scanning of OMR sheet completed, result of written exam of 13 post codes soon
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने 13 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पोस्ट कोड के तहत कुल 54 पदों को भरा जाना है। इन भर्तियों की लिखित परीक्षाओं की ओएमआर शीट की स्कैनिंग का कार्य आयोग ने लगभग पूरा कर दिया है। यह कार्य दिल्ली की एक फर्म कर रही है। इस फर्म के जरिये भंग कर्मचारी आयोग के दौर से यह कार्य करवाया जाता रहा है। कैबिनेट बैठक में 21 भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने को आयोग को हरी झंडी दी थी। दो पोस्ट कोड का नतीजा घोषित कर दिया गया है जबकि पांच पोस्ट कोड के दस्तावेजों का मूल्यांकन जारी है। वहीं 13 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा का नतीजा भी अब जल्द घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

नवगठित राज्य चयन आयोग ने भी पुरानी भर्ती परीक्षाओं का नतीजा घोषित करने के लिए दिल्ली की फर्म से कार्य करवाया है। ओएमआर शीट की स्कैनिंग के लिए फर्म की ओर से हाईटेक मशीन आयोग कार्यालय में लाई गई है। स्कैनिंग की यह रिपोर्ट आयोग को फर्म सौंपेगी। इसके बाद लिखित परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों में उपस्थिति के डाटा से इसका मिलान होगा। इस मिलान के बाद आगामी स्कैनिंग का डाटा आयोग को सौंपा जाएगा। इस डाटा को फाइनल आंसर की से मिलान के के बाद लिखित परीक्षा का नतीजा घोषित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग में कर्मचारियों की कमी आ रही आड़े
उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। आयोग में कर्मचारियों की कमी के चलते कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं। महज आठ से दस कर्मचारी ही परीक्षा परिणामों से जुड़ा कार्य कर पा रहे हैं। इसके अलावा कुछ कर्मी महज कोर्ट केस और विजिलेंस के जवाब बनाने में उलझे हुए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की कमी आयोग के कार्य पर भारी पड़ रही है।

विज्ञापन

ओएमआर शीट की स्कैनिंग लगभग पूरी कर ली गई है। अब ओएमआर शीट के स्कैन किए गए डाटा को आयोग परीक्षा केंद्रों के डाटा के साथ मिलान करेगा। जल्द ही लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर पास अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के मूल्याकंन के लिए कार्यालय में बुलाया जाएगा। -जितेंद्र सांजटा, प्रशासनिक अधिकारी, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed