फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Rajya Chayan Aayog: hprca Arrangements for filling new posts, results of thousands stuck in investigation

HP Rajya Chayan Aayog: नए पद भरने का इंतजार, जांच के फेर में फंसा हजारों का परिणाम

Mon, 12 Aug 2024 01:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Aug 2024 01:21 PM IST
सार

प्रदेश में नवगठित चयन आयोग के तहत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पायलट भर्ती का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हो सका है।

विज्ञापन
HP Rajya Chayan Aayog: hprca Arrangements for filling new posts, results of thousands stuck in investigation
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नवगठित चयन आयोग के तहत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पायलट भर्ती का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हो सका है। वहीं, सरकार ने पिछले दो महीनों में विभिन्न विभागों में करीब 2,000 पदों को भरने का निर्णय लिया है। चिंता का विषय यह है कि सैकड़ों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है, लेकिन पेपर लीक मामले के कारण भंग आयोग के समय में आयोजित 23 पोस्ट कोड की परीक्षाओं के परिणाम अभी भी अधर में है। अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को इन 23 पोस्ट कोड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पेपर लीक मामले की जटिलताएं इस कार्य को और भी कठिन बना रही हैं। राज्य विजिलेंस ने 903 और 939 पोस्ट कोड मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद अभ्यर्थियों का ब्योरा मांगा है, ताकि परिणाम घोषित किए जा सकें। इसी प्रकार की औपचारिकताएं अन्य पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करने में भी आयोग को अपनानी होंगी। पेपर लीक मामले के कारण हजारों पदों पर नियुक्तियों का इंतजार अब भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार के करीब नई नौकरियों को कैबिनेट से हरी झंडी
इस बीच जुलाई और अगस्त में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों में टांडा मेडिकल कॉलेज, आईजीएमसी, शिक्षा विभाग, गृह विभाग और पुलिस विभाग में करीब 2000 नए पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। इन पदों के लिए कैबिनेट से मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन नवगठित राज्य चयन आयोग की सीबीटी आधारित भर्ती अभी तक अधर में है।  

विज्ञापन

इन पोस्ट कोड का नतीजा होगा घोषित
प्रदेश सरकार ने 30 जुलाई को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को विभिन्न श्रेणियों के 21 पोस्ट कोड के दो हजार से विभिन्न श्रेणियों के पदों के परिणाम घोषित करने को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें फॉरेंसिक सेवाएं विभाग में लैब असिस्टेंट (बायो एंड सीरोलॉजी) (पोस्ट कोड 961), भू-रिकॉर्ड विभाग में असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर (पोस्ट कोड 966), तकनीकी शिक्षा एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण विभाग में होस्टल अधीक्षक एवं पीटीआई (पोस्ट कोड 968), खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में इंस्पेक्टर लीगल मेटिरियोलॉजी (पोस्ट कोड 969), मत्स्य विभाग में मत्स्य अधिकारी (पोस्ट कोड 978) और मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग में कॉपी होल्डर (पोस्ट कोड 982) के परिणाम सहित धर्मशाला नगर निगम में सफाई सुपरवाइजर (पोस्ट कोड 986), हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम में असिस्टेंट केमिस्ट (पोस्ट कोड 987) व वर्कशॉप इंस्पेक्टर (वेल्डिंग) (पोस्ट कोड 991)  शामिल हैं। 

इसके साथ ही वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (पैट्रन मेकिंग) (पोस्ट कोड 992), वर्कशॉप प्रशिक्षक (मशीनिस्ट) (पोस्ट कोड 993), मनोवैज्ञानिक एवं पुनर्वास अधिकारी (पोस्ट कोड 994), तकनीकी शिक्षा में वर्कशॉप प्रशिक्षक (पोस्ट कोड 997), हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड में आशुटंकक (पोस्ट कोड 995), हिमाचल पथ परिवहन निगम में जेओए (अकाउंट्स) (पोस्ट कोड 996), विधि अधिकारी (पोस्ट कोड 999), तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर जेओए (आईटी) (पोस्ट कोड 1000), हिमाचल प्रदेश मानव अधिकार आयोग में कनिष्ठ आशुलिपिक (पोस्ट कोड 1001), सहकारिता विभाग में किन्नौर जिला सहकारी विपणन एवं संघ लिमिटेड टापरी में सचिव (पोस्ट कोड 1002), जेई (आरकियोलॉजी) (पोस्ट कोड 1004) तथा भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग में प्रिजर्वेशन असिस्टेंट (पोस्ट कोड 1006) के परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed