फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Politics: Rajeev Bindal said Sukhu's govt took a loan of Rs 11 thousand crores in 10 months.

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- सुक्खू की सरकार ने 10 महीने में 11 हजार करोड़ का कर्ज लिया

Tue, 28 Nov 2023 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 06:54 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार न केवल झूठ बोलने में माहिर है, अपितु यह झूठ का पुलिंदा है।

विज्ञापन
HP Politics: Rajeev Bindal said  Sukhu's govt took a loan of Rs 11 thousand crores in 10 months.
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार न केवल झूठ बोलने में माहिर है, अपितु यह झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए एक साल पूरा हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने मीडिया के माध्यम से हिमाचलवासियों को बताया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार ने 10 महीने में 11 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण व कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने कहा कि यह सूचना गलत है, जिस पर भाजपा ने आरटीआई के माध्यम से ली गई सूचना को मीडिया को प्रेषित किया है। इसके बावजूद सरकार के नेता झूठ बोलकर यह सिद्ध करने में लगे हैं कि उनकी सरकार आने के बाद उन्होंने 11 हजार करोड़ रुपये का कर्ज नहीं लिया।

विज्ञापन


सोमवार को डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के आंकड़ों से जानकारियां इकट्ठा कीं और जो जानकारियों के पत्र हैं, उनके अनुसार दिसंबर 2023 तक वर्तमान प्रदेश की कांग्रेस सरकार 10800 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है, जबकि नाबार्ड का व अन्य संस्थाओं का कर्ज इसके अतिरिक्त है। वर्तमान कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर 2022 को सत्ता में आई। उसके बाद 19 जनवरी 2023 को 1500 करोड़, 16 फरवरी को 2000 करोड़, 16 मार्च को 1500 करोड़, 24 मार्च को 1700 करोड़ का ऋण ले चुकी है। इसी प्रकार 1 जून 2023 को 800 करोड़, 28 जून को 1000 करोड़, 31 अगस्त को 500 करोड़, 12 अक्टूबर को 1000 करोड़ और 19 नवंबर 2023 को 800 करोड़ का ऋण ले चुकी है। अभी तक यह सरकार 10800 करोड़ का ऋण ले चुकी है । जनवरी से मार्च 2023 तक इस सरकार ने 6700 करोड़ का लोन लिया और मार्च से नवंबर 2023 तक इस सरकार ने 4100 करोड़ का लोन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed