फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Politics: CM Sukhu said, even if the rebels win, Jairam will not be able to wear a new coat and paint.

HP Politics: सीएम सुक्खू बोले-बागी जीत भी गए, तब भी नया कोट पेंट नहीं पहन पाएंगे जयराम

Tue, 07 May 2024 10:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ऊना/पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ऊना/पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 May 2024 10:17 AM IST
सार

 अगर बागी जीत भी जाएं, तब भी जयराम ठाकुर नया कोट-पेंट नहीं पहन पाएंगे। नादौन में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात कही। 

विज्ञापन
HP Politics: CM Sukhu said, even if the rebels win, Jairam will not be able to wear a new coat and paint.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

4 जून को सरकार बनाने का दावे करने वाले नेता प्रतिपक्ष का गणित कमजोर है। अगर बागी जीत भी जाएं, तब भी जयराम ठाकुर नया कोट-पेंट नहीं पहन पाएंगे। नादौन में पत्रकारों के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात कही।  सीएम सुक्खू ने सोमवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पीएम मोदी के नाम पर बयान दिए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता किसी को गाली नहीं देते हैं। कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। यह लड़ाई बिके हुए विधायकों और कांग्रेस के ईमानदार प्रत्याशियों के बीच है। उन्होंने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर चुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। बिकाऊ विधायकों ने अपने आप को राजनीतिक मंडी में बिकने के लिए छोड़ दिया। हिमाचल में कांग्रेस के नेता नहीं, आम जनता उपचुनाव लड़ रही है। भाजपा ने राज्यसभा की सीट चुराई है। कांग्रेस के पास धनबल नहीं है, लेकिन जनबल है।  उन्होंने कहा कि जनबल से जनता कांग्रेस को चारों लोकसभा सीट और उपचुनाव जिताएगी। भाजपा से छिटकते नेताओं और कार्यकर्ताओ को जोड़कर रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चार जून को सरकार बनने के सपने दिखा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को नादौन के बड़ा, पुतड़ियाल व नौहंगी में भी जनसभाओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन


एनपीएस के 9000 करोड़ नहीं दिलवा पाए अनुराग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रहते अनुराग ठाकुर ने कुछ नहीं किया। आपदा के समय वह प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। एनपीएस के 9000 करोड़ रुपये दिलाने में कोई मदद नहीं की। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज पर अनुराग झूठ बोलते हैं, इसे उन्होंने नहीं, मैंने स्वीकृत करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को 1500 रुपये देने पर घमासान
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देना कांग्रेस की प्राथमिकता है। लाहौल-स्पीति में महिलाओं को 1500 रुपये मिलना शुरू हो गए हैं, शेष हिमाचल में फॉर्म भरे जा रहे हैं। चुनाव संपन्न होते ही सरकार महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डालेगी।  कुटलैहड़ के नारी में जनसंपर्क अभियान के दौरान उपमुख्यमंत्री ने यह बात कही। कहा कि भाजपा पूछ रही थी कि 1500 रुपये कब मिलेंगे। अब जब मिल रहे हैं तो चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर गई है कि यह पैसे महिलाओं को नहीं मिलने चाहिए। भाजपा के नेता बताएं कि महिलाओं के विरोध में चुनाव आयोग के पास क्यों गए। हमने चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा और अब फॉर्म भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस उपचुनाव छह लोगों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए थोपा गया चुनाव है। ऐसे लोग जिन्होंने जनता पर 14 महीने में चुनाव थोपा है, उन्हें सबक सिखाएं। यह जो पहली बार विधायक बने वह उठक-पठक में जनता के साथ धोखा देकर चले गए। वहीं, मुकेश ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। 

महिलाओं से फार्म भरवाकर किस कबाड़ी को बेचे ः बिंदल
। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पूछा कि 2022 में जो महिलाओं को 1500 देने के जो फॉर्म भरवाए थे, वह कौन से कबाड़ी को बेचे। 
 कहा कि भगवान श्रीराम व रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। अयोध्या में 500 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला को टेंट से भव्य मंदिर में पहुंचाया।  देश की अर्थव्यवस्था आज 5वें पायदान पर पहुंच गई हैप्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पांवटा साहिब में मंडल पन्ना प्रमुख सम्मेलन में यह बात कही।   बिंदल ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर 70 साल से कांग्रेस ने रोककर रखा। अब मोदी ने इस कॉरिडोर का निर्माण करवाया है। कहा कि प्रदेश सरकार के पास डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में कोई विकास बताने को है नहीं। इसलिए मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भाजपा को गाली देकर ही वोट मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप,  विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, जिला अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व विधायक बलदेव तोमर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed