{"_id":"663890c63fa7391856005dce","slug":"hp-politics-anurag-thakur-said-in-una-congress-is-getting-support-not-from-india-but-from-pakistan-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: ऊना में अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस को हिंदुस्तान से नहीं, पाकिस्तान से मिल रहा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: ऊना में अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस को हिंदुस्तान से नहीं, पाकिस्तान से मिल रहा समर्थन
Mon, 06 May 2024 01:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 May 2024 01:48 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुकी है और अब कभी ईवीएम पर और कभी चुनाव आयोग पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर चुकी है और अब कभी ईवीएम पर और कभी चुनाव आयोग पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रही है। कांग्रेस को हिंदुस्तान से नहीं, बल्कि पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह बात ऊना जिले के दौरे के दौरान भाजपा मंडल ऊना के अपर देहलां और हरोली भाजपा मंडल के ललड़ी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मीडिया से रूबरू होते हुए कही और कहा कि भाजपा आपदा के मुद्दे पर राजनीति नहीं करती। लेकिन कांग्रेस इतनी गिर गई है कि आपदा के मामले में भी राजनीतिक कर रही है और जनता कांग्रेस को और नीचे गिराएगी। उन्होंने कहा कि आपदा में करोड़ों रुपये केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन कांग्रेस ने बंदरबांट की राजनीति करके अपने चहेतों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया है। यहां तक की जो केंद्र सरकार से पैसा मिला है, वह भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार खर्च नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस के नेता हार देखकर भाजपा नेताओं की छवि धूमिल करने के लिए झूठे वीडियो वायरल कर रहे हैं। कांग्रेस विदेशी ताकतों के सहारे सेना को कमजोर करने में लगी हुई है और तुष्टिकरण की राजनीति वोट बैंक के लिए कांग्रेस कर रही है। यहां तक की पुलिस और सेना के जवानों की शहादत का भी कांग्रेस ने मजाक बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन