फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HP Paper Leak Case: Uma's son and driver of former secretary of dissolved Staff Selection Commission arrested

HP Paper Leak Case: उमा का बेटा निखिल, पूर्व सचिव जितेंद्र का चालक जयचंद गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 11:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 11:05 AM IST
सार

पेपर लीक मामले में जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में दर्ज एफआईआर में मुख्य आरोपी उमा आजाद के छोटे बेटे निखिल आजाद और आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर के चालक जयचंद को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
HP Paper Leak Case: Uma's son and driver of former secretary of dissolved Staff Selection Commission arrested
कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 में दर्ज एफआईआर में मुख्य आरोपी उमा आजाद के छोटे बेटे निखिल आजाद और आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर के चालक जयचंद को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने साल 2021 में पोस्ट कोड 817 के तहत आयोजित हुई परीक्षा को उतीर्ण किया था। दोनों ने मेरिट में जगह बनाई थी। निखिल आजाद पेपर लीक प्रकरण में दर्ज प्रथम एफआईआर में भी आरोपी है। जबकि बाद में इस मामले में उसे जमानत मिल गई है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन

पेपर लीक मामला 23 दिसंबर 2022 को सामने आया था।

इस मामले की जांच के दौरान ही जांच एजेंसी के हाथ पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी का प्रश्नपत्र लीक होने के साक्ष्य लगने के बाद एफआईआर 5 जून 2023 को विजिलेंस ने दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज की थी। इसमें भंग आयोग के पूर्व सचिव रहे डॉ. जितेंद्र कंवर, मुख्य आरोपी उमा आजाद, दो चपरासियों समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पेपर लीक मामले खुलासा होने के तुरंत बाद पूर्व सचिव के चालक जयचंद ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी ताकि वह गिरफ्तारी से बच सके। जबकि उस वक्त वो किसी भी मामले में आरोपी नहीं था। यहीं से पोस्ट कोड 817 की जांच शुरू हुई। गिरफ्तार किए गए दोनों पर आरोप है कि इस परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक हुआ था और इन्हें परीक्षा से पूर्व सभी सवालों के बारे में पता था।
विज्ञापन


सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का पेपर भी था लीक
भंग आयोग के माध्यम से साल 2021 में पोस्ट कोड 817 के तहत बड़ी भर्ती परीक्षा आयोजित  की गई थी। 1700 से अधिक पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 21 मार्च 2021 को इसकी लिखित परीक्षा हुई थी। हजारों युवाओं ने इस भर्ती परीक्षा को पास किया था। 1 से 31 अगस्त 2022 तक इस भर्ती की मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित हुई। हालांकि मामला हाईकोर्ट में चला गया जिससे भर्ती का अंतिम परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस मंडी जोन के एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 817 के तहत आयोजित जेओएआईटी की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने के सबूत मिले हैं। मामले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed