फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Govt Jobs: 200 doctors and 12 environmental officers will be recruited in Himachal, hppsc has invited appli

HP Govt Jobs: हिमाचल में 200 डाॅक्टर और 12 पर्यावरण अधिकारी होंगे भर्ती, लोकसेवा आयोग ने मांगे आवेदन

Wed, 04 Dec 2024 05:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य अधिकारियों के 200 पद लोकसेवा आयोग के माध्यम से भरने जा रही है। इसके साथ ही पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग में अनुबंध आधार पर पर्यावरण अधिकारी के 12 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
HP Govt Jobs: 200 doctors and 12 environmental officers will be recruited in Himachal, hppsc has invited appli
हिमाचल लोकसेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 200 डाॅक्टरों की भर्ती होगी। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य अधिकारियों के 200 पद लोकसेवा आयोग के माध्यम से भरने जा रही है। राज्य लोकसेवा आयोग(HPPSC) ने बुधवार को भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए) आमंत्रित कर दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तय की गई है। उम्मीदवार 31 दिसंबर 2024 को 11:59 बजे तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। एक बार भुगतान किया गया परीक्षा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Weather Report: दिसंबर से फरवरी के बीच हिमाचल के इन जिलों में कम पड़ेगी ठंड, जानें क्या है माैसम पूर्वानुमान

विज्ञापन
Trending Videos

ये रहेगा परीक्षा शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है।  अनारक्षित बीपीएल श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस के पुरुष उम्मीदवार तथा हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों से संबंधित भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार के लिए 150 है। महिला अभ्यर्थियों व भूतपूर्व सैनिक पुरुष अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

पर्यावरण अधिकारी के 12 पदों के लिए मांगे आवेदन
राज्य लोकसेवा आयोग ने पर्यावरण अधिकारी के 12 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 31 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। यह पद पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन विभाग में भरे जाएंगे। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पर्यावरण विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में एमएससी या पर्यावरण, सिविल इंजीनियरिंग से एमटेक पास करने वाले भर्ती के लिए पात्र होंगे। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, सामान्य शारीरिक रूप से विकलांग (अस्थि विकलांग, मूक-बधिर और श्रवण बाधित), ईडब्ल्यूएस (बीपीएल श्रेणी में शामिल नहीं), डब्ल्यूएफएफ, जरनल एक्स सर्विसमैन अभ्यर्थियों को 600 रुपये फीस देनी होगी।

 
विज्ञापन

एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अंडर यूआर बीपीएल वर्ग, एससी, एसटी, ओबीसी एक्स सर्विसमैन के लिए 150 रुपये फीस तय की गई है। प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक पुरुष अभ्यर्थी जो भारत सरकार के अधीन अपनी सामान्य सेवा अवधि पूरी करने के बाद रक्षा सेवाओं से कार्यमुक्त हुए हैं और हिमाचल प्रदेश के दृष्टिबाधित एवं दृष्टिबाधित पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। महिला अभ्यर्थियों को भी शुल्क से छूट रहेगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed