फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Cabinet Decisions: monsoon session Dates fixed, approval to fill 290 posts of Asha workers, know big decis

HP Cabinet Decisions: हिमाचल में ढाई दशक बाद फिर शुरू होगी लॉटरी, अब शहरी निकायों के चुनाव में भी ओबीसी आरक्षण

Thu, 31 Jul 2025 05:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Jul 2025 05:53 PM IST
सार

मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। लगातार चाैथे दिन आयोजित की गई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 

विज्ञापन
HP Cabinet Decisions: monsoon session Dates fixed, approval to fill 290 posts of Asha workers, know  big decis
हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में करीब ढाई दशक बाद फिर से लॉटरी शुरू की जा रही है। लगातार चौथे दिन वीरवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लॉटरी शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसे शुरू करने का उद्देश्य आमदनी के एक नए स्रोत को खोलना बताया जा रहा है। कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया है कि आगामी शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाएगा। आरक्षण रोस्टर को अंतिम रूप देने के लिए पहले पिछड़े वर्ग की आबादी का सही डेटा एकत्र किया जाएगा। इसके लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दी गई है। मंत्रिमंडल ने राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया। सत्र के दौरान 12 बैठकें होंगी।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य चयन आयोग की ओर से आयोजित टीजीटी और जेबीटी पदों की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में दो वर्ष की एकमुश्त छूट देने का फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल ने अनाथ बच्चों के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों सहित सभी सरकारी और निजी तकनीकी संस्थानों में प्रति पाठ्यक्रम एक सीट आरक्षित करने का निर्णय लिया है। दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मंत्रिमंडल ने 290 अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में विधि अधिकारी अंग्रेजी के पांच और विधि अधिकारी हिंदी के दो पद भरने को मंजूरी दी गई। वहीं, भरमौर, पांगी और स्पीति में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के कार्यालयों में अनुसंधान अधिकारी के तीन पद सृजित करने की स्वीकृति दी है। हाल ही में मानसून के दौरान भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों को किराये के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करने की स्वीकृति भी बैठक में दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को पांच हजार रुपये प्रति माह और शहरी क्षेत्रों में
10 हजार रुपये प्रति माह किराया छह माह दिया जाएगा।

विज्ञापन

21 डिस्टिलरी, बॉटलिंग, ब्रुअरी संयंत्रों में तैनात होंगे होमगार्ड
विनिर्माण इकाइयों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंत्रिमंडल ने 21 डिस्टिलरी, बॉटलिंग और ब्रुअरी संयंत्रों में दो-दो होमगार्ड तैनात करने का निर्णय लिया। इनका वेतन संबंधित कंपनी की ओर से वहन किया जाएगा। अवैध तरीके से शराब का कारोबार न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। हर संयंत्र में एक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी की नियुक्ति को भी मंजूरी दी है।

सभी खाली सरकारी भवनों का चरणबद्ध तरीके से होगा उपयोग
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय उप-समिति की उन सिफारिशों को स्वीकृति दी गई, जिनका उद्देश्य खाली पड़े सरकारी भवनों का समुचित उपयोग करना है। समिति ने सिफारिश की है कि विभिन्न विभागों के सभी खाली सरकारी भवनों का चरणबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए। इसके साथ ही एक नोडल एजेंसी नामित करने की भी सिफारिश की गई है।

सोलन नगर निगम में जल शक्ति विभाग के समान होंगी पानी की दरें
मंत्रिमंडल ने सोलन नगर निगम क्षेत्र में सभी सेवा प्रदाताओं की पानी की शुल्क दरों को जल शक्ति विभाग की दरों के समान करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से सोलन नगर निगम के हजारों जल उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। बैठक में जिला हमीरपुर के नादौन नगर परिषद क्षेत्र से वार्ड नंबर-8 के अमतर स्टेडियम और पंचायत घर बेला क्षेत्र को बाहर करने का निर्णय लिया।

राज्यपाल के लिए खरीदी जाएगी 92 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज गाड़ी
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल के लिए 92 लाख रुपये की मर्सिडीज बेंज गाड़ी खरीदने को भी मंजूरी दी गई। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि राज्यपाल की पुरानी मर्सिडीज गाड़ी को पांच साल से अधिक का समय हो गया है। इसके चलते कैबिनेट ने राज्यपाल के लिए नई गाड़ी खरीदने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed