{"_id":"5f329abc8ebc3e3ce36bdf62","slug":"houses-demolished-in-kullu-and-sirmaur-due-to-heavy-rainfall-weather-in-himachal-will-be-bad-till-august-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से कुल्लू-सिरमौर में गिरे मकान, हिमाचल में 17 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से कुल्लू-सिरमौर में गिरे मकान, हिमाचल में 17 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम
Tue, 11 Aug 2020 06:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में मकान गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जारी हुआ दो दिन का ऑरेंज अलर्ट कुछ जिलों तक ही सीमित रहा। सोमवार रात और मंगलवार को कुल्लू और सिरमौर में भारी बारिश होने से कुछ मकान गिर गए हैं। राजधानी शिमला में अलर्ट के बावजूद बादल नहीं बरसे। इससे शहर के मौसम में उमस बढ़ गई है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
कुल्लू जिले में सैंज घाटी की गाड़ापारली पंचायत में भूस्खलन के चलते एक रिहायशी मकान धराशायी हो गया। मनाउगी गांव में चार कमरों का यह मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है। मनाली में सोमवार रात को हुई बारिश के चलते फोरलेन में मलबा भर गया। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सैंज घाटी की कई सड़कें भी बारिश के कारण दलदल में बदल गई हैं। बारिश से ब्यास और इसकी सहायक नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन
बारिश के चलते मनाली-लेह मार्ग, मनाली-कुल्लू एनएच तीन और वामतट सहित जिया से रामशिला के बीच सड़क पर पत्थर गिरने जारी हैं। सिरमौर में गिरिपार की पौका पंचायत के धमौन गांव में एक रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की दीवार और छत को भारी क्षति पहुंची है जिससे बीपीएल परिवार भयभीत है। अब शेष बचे रिहायशी मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक अंब में 149, रामपुर (ऊना) में 123, ऊना में 91, बैजनाथ में 62, धर्मशाला में 56, पांवटा साहिब में 54, पालमपुर में 49, देहरा गोपीपुर में 44, डलहौजी में 29, पंडोह में 27, हमीरपुर में 24, मनाली में 23, जोगिंद्र नगर में 21, भोरंज-सुजानपुर में 16, पच्छाद-गगल और सुंदरनगर में 12 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, भुंतर-चंबा में 32.5, सुंदरनगर में 32.3, कांगड़ा में 31.8, सोलन में 30.5, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 29.8, धर्मशाला में 27.8, नाहन में 26.9, केलांग में 26.5, कल्पा में 24.6, शिमला में 23.8 और डलहौजी में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बिलासपुर-मंडी में 25 डिग्री रिकार्ड हुआ न्यूनतम पारा
प्रदेश का न्यूनतम तापमान भी आजकल सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक चल रहा है। सोमवार रात को मंडी और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात के समय मौसम में उमस बढ़ गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 17.9, सुंदरनगर में 23.1, धर्मशाला में 18.6, ऊना में 24.7, नाहन में 24.0, सोलन में 21.6, कांगड़ा में 23.4 और हमीरपुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।