फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   House gutted in fire in kullu Furniture Shop gutted in fire in kinnaur

Kullu Fire: कुल्लू के पढ़ारनी गांव में भड़की आग, मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Mon, 13 Nov 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार/कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Nov 2023 06:09 PM IST
सार

बंजार के पढ़ारनी गांव में रविवार रात करीब 1:45 बजे शेर सिंह के दस कमरों के मकान में आग लग गई। आग की लपटों को पड़ोसियों ने देखा तो शोर मचाकर लोगों को जगाया।

विज्ञापन
House gutted in fire in kullu Furniture Shop gutted in fire in kinnaur
पढारनी गांव में मकान जलकर राख। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू जिले में दिवाली के दौरान तीन जगहों पर आग की घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है। बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा के पढ़ारनी गांव में दस कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। दूसरी घटना भेखली के कोठीसारी में पेश आई। यहां डेढ़ मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया वहीं, अखाड़ा बाजार में एक बाथरूम में आग लग गई। तीन जगहों पर करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बंजार के पढ़ारनी गांव में रविवार रात करीब 1:45 बजे शेर सिंह के दस कमरों के मकान में आग लग गई। आग की लपटों को पड़ोसियों ने देखा तो शोर मचाकर लोगों को जगाया। एकत्रित लोग आग बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते घर जलकर राख हो गया। मकान मालिक शेर सिंह परिवार के साथ अपने दोघरे शाहधारला में था, मगर घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गांव सड़क से दूर होने से ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना भी नहीं दी। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने बताया कि आग की घटना में प्रभावित परिवार को 10,000 रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। कहा कि आग से लगभग 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पटवारी से नुकसान की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। दूसरी घटना कुल्लू थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठीसारी के धरमोट गांव में हुई।


डेहरी देवी का डेढ़ मंजिला पुराना घर जल गया। घटना में सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा कुल्लू के अखाड़ा बाजार में हरीश कुमार के घर के बाथरूम में पटाखे के कारण आग लग गई। इसे अग्निशमन विभाग कुल्लू की टीम ने बुझा दिया।

इसमें करीब 20,000 रुपये का नुकसान का अनुमान है। सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी ने कहा कि प्रभावित परिवारों की नियमावली के तहत हरसंभव मदद की जाएगी। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि बंजार और कोठीसारी में घरों में लगी आग का पता लगाया जा रह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed