{"_id":"64c7dbf5655c1df2f70fd466","slug":"horticulture-minister-jagat-singh-negi-ultimatum-to-agent-be-prepared-for-legal-hassles-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Apple Season: आढ़तियों को बागवानी मंत्री का अल्टीमेटम, कानूनी शिकंजे के लिए रहें तैयार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Apple Season: आढ़तियों को बागवानी मंत्री का अल्टीमेटम, कानूनी शिकंजे के लिए रहें तैयार, जानें पूरा मामला
Tue, 01 Aug 2023 10:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:53 AM IST
सार
सेब की बिक्री को लेकर लागू किए कानून और 2 किलो की अवैध काट को बंद करने के आदेशों के बावजूद आढ़तियों और लदानियों की हड़ताल पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से किलो के हिसाब से सेब की बिक्री को लेकर लागू किए कानून और 2 किलो की अवैध काट को बंद करने के आदेशों के बावजूद आढ़तियों और लदानियों की हड़ताल पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कड़ा संज्ञान लिया है। रविवार को शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में आढ़तियों और लदानियों की हड़ताल और पराला में बागवानों से 2 किलो की अवैध काट के बाद बागवानी मंत्री ने अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि अब तक सरकार कानून तोड़ने वाले आढ़तियों और लदानियों से नरमी से पेश आ रही थी, अब पानी सिर से ऊपर जा रहा है। आढ़ती हमें कड़ी कार्रवाई के लिए विवश कर रहे हैं। अब मनमानी करने वाले कानूनी शिकंजे के लिए तैयार रहें। सरकार के आदेशों के बावजूद मंडियों में बागवानों से कार्टन के वजन के नाम पर 2 किलो की अवैध काट की जा रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि लदानी जो बोली बोलेंगे उसमें कार्टन का वजन भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
सरकार के आदेशों का मजाक उड़ा रहे आढ़ती : सोहन
हिमाचल सेब उत्पादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने कहा है कि आढ़ती सरकार के आदेशों का मजाक उड़ा रहे हैं। लदानियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे आढ़तियों के सरकार को तुरंत लाइसेंस रद्द करने चाहिए। पहले आढ़ती किलो के हिसाब से सेब बिक्री का विरोध कर रहे थे, अब अवैध काट पर अड़े हैं। दो किलो की काट से बागवानों को प्रति पेटी 50 से 300 रुपये तक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
आढ़ती और लदानी मिलकर गिरा रहे दाम
संयुक्त किसान मंच के घटक संगठन छौहारा वैली एप्पल ग्रोवर सोसायटी ने सीजन शुरू होने के पहले ही हफ्ते में आढ़तियों और लदानियों द्वारा सेब के दाम गिराने का आरोप लगाया है। सोसायटी के अध्यक्ष संजीव ठाकुर का कहना है कि किलो के हिसाब से सेब बिक्री शुरू होने के बाद सोची समझी साजिश के तहत आढ़ती और लदानी सेब के दाम गिरा रहे हैं। सेब के प्रतिकिलो औसत दाम 100 रुपये से गिरा कर 40 से 50 रुपये कर दिया है।