हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सोमवार शाम तक प्रदेश में 685 सड़कें बंद रहीं। 415 रूटों पर बस सेवा प्रभावित है। शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले में बर्फबारी से जिंदगी जम गई है। प्रदेश में 1288 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बीच अंधेरा पसर गया है। कुल्लू की पार्वती घाटी के जरी-मलाणा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से कई वाहनों को नुकसान हुआ है।
यहां पत्थरों का गिरना लगातार जारी है। नारकंडा में रविवार रात फिर ताजा हिमपात होने से ऊपरी शिमला का राजधानी से संपर्क कट गया है। जलोड़ीजोत एनएच-305 भी ठप है। शिमला जिला में सबसे अधिक 257 सड़कें बंद हैं। चंबा में सबसे अधिक 666 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र में बर्फबारी व बारिश ने शादियों के मुहूर्त बिगाड़ दिए हैं। संगड़ाह में एक बरात रास्ते में फंस गई। मुहूर्त पर वापसी नहीं हो पाई।
2 of 10
कार पर पहाड़ी से गिरे पत्थर।
- फोटो : संवाद
कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ों से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। बारिश और बर्फबारी से किसान और बागवानों के चेहरे खिल उठ हैं। मैदानी जिलों में जारी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सोमवार शाम तक चंबा में 106, किन्नौर में 40, कुल्लू में 43, लाहौल स्पीति में 181, मंडी में 45, सिरमौर में 9 और सोलन में 4 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अलावा किन्नौर में 43, कुल्लू में 45, लाहौल-स्पीति में 33, मंडी में 19, शिमला में 323, सिरमौर में 89 और 40 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। प्रदेश में 287 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।
मनाली-लेह मार्ग पर मूलिंग के पास फिर हिमखंड गिरा। कुल्लू की पार्वती घाटी के जरी-मलाणा मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। रविवार देर रात को ऐतिहासिक गांव मलाणा के साथ ब्रिज फोर नामक जगह पर यह घटना हुई। इसमें अधिकतर पर्यटकों के वाहन शामिल है।
4 of 10
मनाली में भारी बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
पर्यटन क्षेत्र मैक्लोड़गंज व नड्डी में सोमवार को भी पांच से छह सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ। दुर्गम पर्यटन स्थल बरोट व मुल्थान में पांच से 10 सेंटीमीटर तक का ताजा हिमपात दर्ज किया गया। बरोट के दूरदराज गांवों में अभी भी विद्युत आपूर्ति बाधित है। राजधानी को ऊपरी शिमला से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-05 सोमवार को बसों के संचालन के लिए बहाल नहीं हो पाया।
5 of 10
नारकंडा में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
कुफरी, फागू, नारकंडा, खड़ापत्थर, खिड़की में सड़कें बंद होने के कारण ठियोग, कोटखाई, रोहड़ू, कुमारसैन, रामपुर, रिकांगपिओ, चौपाल और नेरवा सहित अन्य क्षेत्र राजधानी से कट गए हैं। बनीखेत में 24 घंटे से ब्लैक आउट है। रविवार को गुल हुई बिजली सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। रामपुर से वाया धामी होकर शिमला के लिए निगम की बसों को भेजा जा रहा है।