फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Snowfall on high peaks including Lahaul, know forecast

Himachal Weather: लाहाैल में बर्फबारी, धुंधी में तीन जगह हिमस्खलन, प्रदेश में इतने दिनों तक खराब रहेगा माैसम

Tue, 11 Mar 2025 04:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू/केलांग Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Mar 2025 04:57 PM IST
सार

 लाहाैल में बीती रात व मंगलवार सुबह भी बर्फबारी जारी रही। वहीं राजधानी शिमला व अन्य भागों में हल्के बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather update:  Snowfall on high peaks including Lahaul, know forecast
लाहाैल में ताजा बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहाैल-स्पीति जिले सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।  रोहतांग दर्रा, अटल टनल व लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी से दुश्वारियां फिर बढ़ गई हैं। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और कुल्लू सहित निचले क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ गई है। लाहाैल में 136 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। दोनों जिलों में अभी भी 150 के करीब सड़कें आवाजाही के लिए बंद हैं। उधर,मनाली-केलांग नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को तीन जगह हिमस्खलन हुआ।  वहीं राजधानी शिमला में आज में हल्के बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

इतने दिन जारी रहेगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 और 17 मार्च  को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 मार्च  को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 13 और 16 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 14 और 15 मार्च को राज्य में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 14 मार्च कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में भारी बारिश, जबकि लाहाैल-स्पीति में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 12 से 15 मार्च तक कई जिलों में अंधड़ का अलर्ट है। उधर, अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम व अधिकतम  तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुंधी में तीन जगह हिमस्खलन, बाल-बाल बचे पुलिस जवान 
 मनाली-केलांग नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को तीन जगह हिमस्खलन हुआ। सोलंगनाला से आगे स्नो गैलरी और धुंधी पुल के बीच में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर तीन जगह हिमस्खलन हुआ। यहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी भी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि कोई जवान इसकी चपेट में नहीं आया। हिमस्खलन की चपेट में आने से पुलिस वाहन को क्षति हुई है। पुलिस जवानों ने बर्फ हटाकर वाहन को निकाला। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि तीन जगह हिमस्खलन हुआ है। पुलिस जवानों को कोई चोट नहीं आई। वाहन को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि मनाली से लाहौल घाटी तक जगह-जगह हिमस्खलन का खतरा बरकरार है। पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। केवल जरूरी वस्तुओं को लेकर जा रहे वाहन व आपातकालीन स्थिति में ही लाहौल की ओर फोर बाई फोर वाहन भेजे जा रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद जगह जगह हिमस्खलन हो रहा है। हिमस्खलन की एसएमएस के माध्यम से चेतावनी भी जारी हो रही है। लाहौल व कुल्लू प्रशासन ने आम लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि हिमस्खलन के संभावित स्थानों की ओर न जाएं।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनत तापमान 11.6, सुंदरनगर 11.5, भुंतर 10.5, कल्पा 2.6, धर्मशाला 5.3, ऊना 9.2, केलांग -0.6, सोलन 9.0, मनाली 6.9, कांगड़ा 13.8, नाहन 13.1, मंडी 12.5, बिलासपुर 11.6, चंबा 12.7, डलहाैजी 8.8, कुकुमसेरी -2.8, भरमाैर 6.3, सेऊबाग 9.0, बरठीं 10.4, सराहन 5.0 व ताबो में -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दाैरान मनाली में 5.0, कोठी 3.6, भरमौर 1.5, सुंदरनगर 1.2, शिलारू 1.0 व भुंतर में 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं  गोंधला में 16.0, केलांग 15.0 व कुकुमसेरी में 3.8 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।

 नलवाड़ी-तलमेहड़ा सड़क पर गिरा आम का पेड़
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में देर रात गर्जना तथा तेज हवाओं के चलते नलवाड़ी तलमेहड़ा सड़क के मध्य आम का पेड़ गिरने से लगभग सुबह 8:30 बजे तक सड़क पर आवाजाही बंद रही। लेकिन स्थानीय युवाओं में रवि ठाकुर, अशोक ठाकुर, अजय ठाकुर, तरसेम लाल, विनय भारद्वाज, राम नाथ गिंदू सहित अन्य युवाओं के सहयोग के चलते उस पेड़ को सड़क से हटाकर सड़क किनारे कर यातायात को सुचारू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed