{"_id":"649071899da2a56e8c04af61","slug":"himachal-weather-update-rain-in-shimla-and-nahan-amid-yellow-alert-in-state-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला, नाहन में झमाझम बरसे बादल, कल भी येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला, नाहन में झमाझम बरसे बादल, कल भी येलो अलर्ट
Mon, 19 Jun 2023 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 19 Jun 2023 08:50 PM IST
सार
राजधानी शिमला में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दिन में कुछ देर तेज बारिश हुई। दोपहर को धूप खिलने के बाद शाम को फिर बादल बरसे।
विज्ञापन
शिमला में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी शिमला और नाहन में सोमवार को बादल झमाझम बरसे। नारकंडा, कल्पा, बिलासपुर, धौलाकुआं और रिकांगपिओ में भी बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। हल्के बादल छाए रहने के साथ इन क्षेत्रों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 23 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। दिन में कुछ देर तेज बारिश हुई। दोपहर को धूप खिलने के बाद शाम को फिर बादल बरसे। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.2, हमीरपुर में 36.7, कांगड़ा में 35.8, मंडी में 35.6, बिलासपुर में 35.5, चंबा में 35.2, सोलन में 32.5, नाहन में 32.3, धर्मशाला में 31.0 और शिमला में 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन