फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather update, Heavy rainfall alert for two days, many roads still stalled in the state

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, चंबा में स्कूलों को लेकर नए आदेश

Tue, 23 Aug 2022 10:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Aug 2022 10:05 PM IST
सार

बारिश के बाद धूप खिलते ही जमीन दरकने लगी है। मिट्टी सिकुड़ने से भूस्खलन के मामले बढ़ गए हैं। मंगलवार को प्रदेश में 38 मकान और 77 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं। प्रदेश में 89 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है।

विज्ञापन
Himachal Weather update, Heavy rainfall alert for two days, many roads still stalled in the state
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 24 और 25 अगस्त को कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। प्रदेश में 29 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। वहीं, बारिश के बाद धूप खिलते ही जमीन दरकने लगी है। मिट्टी सिकुड़ने से भूस्खलन के मामले बढ़ गए हैं। मंगलवार को प्रदेश में 38 मकान और 77 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं। प्रदेश में 89 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। 86 बिजली ट्रांसफार्मर और 85 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मंगलवार शाम तक कुल्लू में 36, चंबा में 35, मंडी में 12 और सोलन-कांगड़ा में तीन-तीन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। चंबा में 52, मंडी में 24 और कुल्लू में 10 बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहने से सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई गुल रही। 85 पेयजल योजनाएं बंद होने से जिला चंबा के कई गांवों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। मंगलवार को कांगड़ा में 15, मंडी में 13, हमीरपुर में तीन, चंबा-कुल्लू-शिमला में एक-एक और सोलन-ऊना में दो-दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा कांगड़ा में 41, मंडी में 26, कुल्लू में तीन, सोलन-चंबा में दो-दो और हमीरपुर-शिमला में एक-एक गोशाला क्षतिग्रस्त हुई है। प्रदेश में जारी बरसात से मानसून सीजन के दौरान अभी तक 1,35,035 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन


अगले तीन घंटों में अचानक बाढ़ व भूस्खलन का खतरा
विभाग के अनुसार आज अगले तीन घंटों के दौरान भाखड़ा, घुमारवीं, कंडाघाट, शिमला रामपुर, निरमंड, आनी, ऊना, बंगाना, हमीरपुर, बड़सर, भोरंज, सलापड़, सरकाघाट जोगिंद्रनगर, बिलिंग, बैजनाथ के  कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। विभाग के अनुसार ऊना, हमीरपुर, मंडी और आसपास के इलाकों में एक या दो बार भारी बारिश होगी।
विज्ञापन


भटियात उपमंडल में 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद
उपायुक्त चंबा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि भटियात एवं सिहुंता तहसील के सभी सरकारी, निजी स्कूल, आईटीआई, महाविद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र भी 24 अगस्त को बंद रहेंगे, क्योंकि भटियात उपमंडल के सड़क नेटवर्क और गांवों के रास्तों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। लिहाजा,  शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख सार्वजनिक सुरक्षा का मामला होने के कारण इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुवाड़ी और सिहुंता के लिए जारी किए नए आदेश
वहीं, चंबा जिले चुवाड़ी और सिहुंता क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए नए आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई विद्यार्थी प्राकृतिक आपदा और भूस्खलन के चलते स्कूल नहीं पहुंच पा रहा है तो उन्हें पाठशाला में उपस्थित होने से छूट रहेगी। इसके अलावा नाले पारकर स्कूल पहुंचने वाले विद्यार्थियों पर भी यह आदेश लागू होंगे। स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्कूल में ही रहें और ऑनलाइन विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखें। वहीं प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम की स्थिति देखकर ही स्कूल भेजें। उच्च शिक्षा विभाग ने यह आदेश चुवाड़ी और सिहुंता क्षेत्र के समस्त स्कूल प्रमुखों को जारी कर दिए हैं। 

अधिकतम तापमान
कांगड़ा में अधिकतम तापमान 33, डलहौजी 23.5, चंबा 31.8, केलांग 26.6, पालमपुर 28.6, भुंतर 33.9, हमीरपुर 32.4, ऊना 37, कल्पा 25.6, रिकांगपिओ 29.3, बिलासपुर 34, शिमला 24.2, सोलन 31 और कुफरी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.9 , सुंदरनगर 21.6, भुंतर 19.2, कल्पा 13.4, धर्मशाला 20.2, ऊना 25.0, नाहन 23.1, केलांग 12.7, पालमपुर 20.0, सोलन 20.0, मनाली 16.6, कांगड़ा 22.7, मनाली 22.1, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 23.1, चंबा 21.0, डलहौजी 18.3, जुब्बड़हट्टी 20.4, कुफरी 15.3, रिकांगपिओ 17.7, पांवटा साहिब 25.0 और कसौली में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed