फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal weather update: Heavy rain and snowfall alert in many districts of state

Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 3 फरवरी तक मौसम खराब रहने के आसार

Sun, 28 Jan 2024 07:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Jan 2024 07:46 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगातार दो पश्चिम विक्षोभ की सक्रियताके चलते 30-31 जनवरी से अगले 2-3 दिनों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
himachal weather update: Heavy rain and snowfall alert in many districts of state
हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के ऊंचाई वाले भागों में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लगातार दो पश्चिम विक्षोभ की सक्रियताके चलते 30-31 जनवरी से अगले 2-3 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इस दौरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला (शिमला शहर और आसपास के क्षेत्र सहित) के ऊंचे इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 31 जनवरी को चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राज्य में 3 फरवरी तक बारिश बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन


तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना
इस अवधि के दौरान निचली पहाड़ियों/मैदानी इलाकों में अंधड़, बिजली चमकने और मध्य-ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों के लिए न्यूनतम तापमान सामान्य और मध्य और ऊंची पहाड़ियों के लिए सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
विज्ञापन


 

रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात
रविवार को मौसम में अचानक बदलाव आया और रोहतांग दर्रे समेत ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग, बारालाचा, कुंजम दर्राें सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। जनवरी में शुष्क ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लाहौल में माइनस तापमान के चलते नदी-नालों में पानी जम रहा है। 

सैलानी इन दिशानिर्देशों का करें पालन
सैलानियों और स्थानीय लोगों को बर्फबारी वाले संवेदनशील इलाकों की  यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

  • इस संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
  •  संबंधित विभागों द्वारा जारी सलाह और दिशानिर्देशों का पालन करें।
  • अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की भीड़ की जाच करें

 

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
 शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8, संदरनगर 2.0, भुंतर 1.6, कल्पा -2.0 , धर्मशाला  5.2 , ऊना 3.4, नाहन 7.1, पालमपुर 5.0, सोलन 2.4, मनाली 1.7, कांगड़ा 6.8, मंडी 2.5, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 3.5, डलहौजी 2.7, जुब्बड़हट्टी 7.3, कुफरी 4.5 , नारकंडा 2.0, भरमौर 4.5, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 0.5 , धौलाकुआं 5.2, बरठीं 2.6, समदो -3.9, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 2.0 और देहरागोपीपुर में r 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed