फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: Heavy rain alert for two days in state, know weather forecast till July 1

Himachal Weather Update: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, जल्द दस्तक दे सकता है मानसून

Mon, 27 Jun 2022 10:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jun 2022 10:50 PM IST
सार

प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। 28 जून को कई भागों में बारिश के अलावा अंधड़ का चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update: Heavy rain alert for two days in state, know weather forecast till July 1
हिमाचल में भारी बारिश की संभावना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 28 जून से 1 जुलाई तक बारिश व कई भागों में अंधड़ चलने की संभावना है। 28 जून को कई भागों में बारिश के अलावा अंधड़ का चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 29 और 30 जून को भारी बारिश-अंधड़ चलने का अलर्ट है। एक जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। वहीं, सोमवार सुबह राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा जिले के कई भागों में भी हल्की बारिश हुई।  राज्य सरकार ने आने वाले दिनों में मानसून की दस्तक की संभावना को देखते हुए जिलों के अधिकारियों को इसके लिए तैयारी करने के लिए कहा है। मुख्य सड़कों के बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करने को कहा है। 

विज्ञापन


24 से 48 घंटों के भीतर पहुंचेगा मानसून
 प्रदेश में मंगलवार को मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ जिलों में 24 से 48 घंटों के भीतर दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। वर्ष 2021 में 13 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। सामान्य से 13 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी थी। 10 फीसदी कम बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश से आठ अक्तूबर 2021 को मानसून विदा हुआ था। बीते वर्ष सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई थी। इस वर्ष जून में अभी तक सामान्य से 51 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। एक से 27 जून तक प्रदेश में 41 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस अवधि में 84 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
विज्ञापन


इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 जून को बिलासपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश की संभावना है। 

तापमान अधिकतम (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र         तापमान
ऊना           38.4
कांगड़ा        35.6
बिलासपुर    35.5
हमीरपुर      34.7
चंबा           33.8
धर्मशाला    33.3
नाहन         31.1
सोलन        31.0
कल्पा         27.3
केलांग        27.8
शिमला        23.5

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.3, सुंदरनगर 22.7, भुतंर 21.5, कल्पा 15.4, धर्मशाला 21.4, ऊना 24.4, नाहन 24.7, केलांग 11.9, पालमपुर 20.5, सोलन 22.2, मनाली 17.6, कांगड़ा 24.7, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 24.1, चंबा 22.7, डलहौजी 17.1, कुफरी 16.0, कुमारसेन 12.1, रिकांगपिओ 19.9, धौलाकुआं 25.9, बरठीं 25.1 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed