फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Heavy rain alert for two days, avalanche in the drain near the North Portal of Atal Tunnel

मौसम: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, अटल टनल के नार्थ पोर्टल के पास नाले में हिमस्खलन

Fri, 04 Mar 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Mar 2022 08:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं, जबकि 6 और 7 मार्च को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
himachal weather update: Heavy rain alert for two days, avalanche in the drain near the North Portal of Atal Tunnel
हिमस्खलन के बाद मार्ग बहाल करता बीआरओ। - फोटो : संवाद

विस्तार

 अटल टनल के नार्थ पोर्टल के पास रोपसंग नाले में शुक्रवार को धूप खिलते ही हिमस्खलन हुआ। इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन बर्फ हटाकर सड़क बहाल करने में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बीआरओ ने एनएच-तीन को मनाली से केलांग, जिस्पा और तिंदी तक यातायात बहाल कर दिया है। जिला प्रशासन ने सैलानियों को फोर-बाई-फोर वाहनों से अटल टनल से होकर लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


गुरुवार को ताजा हिमपात के बाद प्रशासन ने अटन टनल होकर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी, जबकि एचआरटीसी ने बस का ट्रायल भी रखा था, लेकिन हिमपात के चलते ट्रायल नहीं हो सका। देर शाम सात बजे मनाली-लेह मार्ग के साउथ पोर्टल स्थित धुंधी पुल के पास भी हिमस्खलन हुआ। बीआरओ शनिवार सुबह इसे हटाएगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं, जबकि 6 और 7 मार्च को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, गुरुवार रात चंबा जिले के पांगी में हिमपात होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed