फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall in statement, atal tunnel closed

Himachal Weather: हिमपात से अटल टनल बंद, प्रदेश में अभी और सताएगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 25 Mar 2023 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Mar 2023 09:03 PM IST
सार

अटल टनल रोहतांग के नार्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी हुई है। टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में सड़क पर बर्फ के कारण फिसलन को देखते हुए इस मार्ग पर दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall in statement, atal tunnel closed
अटल टनल पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा। बर्फबारी होने से अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए बंद हो गई है। सोलंगनाला से आगे वाहन नहीं भेजे गए। अटल टनल रोहतांग के नार्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी हुई है। टनल के साउथ पोर्टल से धुंधी तक के दायरे में सड़क पर बर्फ के कारण फिसलन को देखते हुए इस मार्ग पर दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। दोपहर तक सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को अटल टनल पार करने की अनुमति थी। राजधानी शिमला में सुबह धूप खिली और शाम को बारिश हुई। बिलासपुर, सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, नाहन, मनाली, कांगड़ा, मंडी और चंबा में भी बादल बरसे। शुक्रवार देर रात धर्मशाला के चीलगाड़ी में जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता के सरकारी आवास की छत की सीलिंग तोड़कर एक पेड़ कमरे के अंदर आ गिरा। इससे घर के अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 और 29 मार्च को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग पांच माह बाद बहाल, वाहन आवाजाही अभी बंद
बर्फबारी के कारण 7 नवंबर, 2022 से बंद पड़ा सामरिक मनाली-लेह मार्ग शनिवार को करीब पांच माह बाद बहाल हो गया है। हालांकि अभी वाहनों की आवाजाही को मंजूरी नहीं दी गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली से हिमाचल प्रदेश की लद्दाख के साथ लगती सीमा सरचू तक 222 किलोमीटर के दायरे से बर्फ हटा दी है।  उधर, मनाली-केलांग-लेह मार्ग बहाली के लिए सरचू में हुए कार्यक्रम में बीआरओ के हिमांग परियोजना के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर गौरव कार्की, दीपक परियोजना के मुख्य अभियंता कर्नल विशाल गुलेरिया मौजूद रहे। इस दौरान एक बच्चे से रिबन कटवाने के बाद मुख्य अभियंता ने बीआरओ के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि अभी इस मार्ग से अन्य वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। अप्रैल में सेना के अलावा अन्य वाहन मनाली-लेह के बीच दौड़ते नजर आएंगे। मनाली-लेह मार्ग चीन और पाकिस्तान सीमा से लगता है। 
विज्ञापन


अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
हमीरपुर 25.6
बिलासपुर 24.2
कांगड़ा 22.6
नाहन 21.9
सोलन-मंडी 21.0
चंबा 20.2
धर्मशाला 17.0
शिमला 15.4
मनाली 8.8
केलांग 1.3


ये भी पढ़ें: Manali Leh Road: रिकॉर्ड समय में खुला मनाली-लेह मार्ग , अप्रैल में हो सकती है पर्यटकों की आवाजाही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed