{"_id":"641e9367513017018c0c7bbf","slug":"himachal-news-manali-leh-highway-restored-by-border-roads-organisation-in-record-time-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manali Leh Road: रिकॉर्ड समय में खुला मनाली-लेह मार्ग , अप्रैल में हो सकती है पर्यटकों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali Leh Road: रिकॉर्ड समय में खुला मनाली-लेह मार्ग , अप्रैल में हो सकती है पर्यटकों की आवाजाही
Sat, 25 Mar 2023 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:35 PM IST
सार
मनाली-लेह मार्ग की कुल लंबाई 428 किलोमीटर है। अप्रैल माह में सामरिक मार्ग से सेना की कानवाई और पर्यटकों की आवाजाही हो सकती है।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग बहाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामरिक दृष्टि से महत्पवूर्ण मनाली-लेह मार्ग बहाल हो गया है। पिछले साल यह मार्ग 26 मार्च को खुला था। सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने मनाली से हिमाचल की सीमा सरचू तक 222 किलोमीटर से बर्फ हटा दी है। सीमा सड़क संगठन ने मार्ग के खुलने पर सरचू में एक कार्यक्रम रखा है जिसमें बीआरओ के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मार्ग को दारचा से आगे नवंबर माह में आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:- प्रदेश में झमाझम बारिश, चाटियों पर बर्फबारी, 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप
विज्ञापन
जबकि लेह की तरफ से बीआरओ की दूसरी टीम ने बर्फ हटाकर मार्ग खोला है। मनाली-लेह मार्ग की कुल लंबाई 428 किलोमीटर है। अप्रैल माह में सामरिक मार्ग से सेना की कानवाई और पर्यटकों की आवाजाही हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश और चाटियों पर बर्फबारी हुई है।
राज्य में दो नेशनल हाईवे समेत 15 सड़कें बंद हैं। 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। पांच पेयजल स्कीमें प्रभावित चल रही हैं। चंबा, रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के चुराह उपंमडल की ग्राम पंचायत टेपा में सुबह हल्का हिमपात हुआ। लंगेरा में 4 से 5 इंच बर्फबारी हुई है।
राजधानी शिमला में सुबह झमाझम बारिश हुई। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 मार्च तक बारिश के आसार हैं। 27 और 28 मार्च को यहां मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।