फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather Update: Cold wave increased, Kukumseri minimum temperature reached minus 12.4 degrees

Himachal Weather: शीतलहर बढ़ी, सीजन में पहली बार कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Fri, 19 Jan 2024 06:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jan 2024 06:23 PM IST
सार

राज्य में पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस व पांच में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update: Cold wave increased,  Kukumseri minimum temperature reached minus 12.4 degrees
मैदानी भागों में कोहरे व ठंड का कहर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से ऊना, कांगड़ा, शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में शनिवार को भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार को धूप खिली रही। इस सीजन में पहली बार कुकुमसेरी में न्यूनतम पारा माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को ऊना में कोहरा पड़ने से अधिकतम तापमान सिर्फ 10 डिग्री ही पहुंचा। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। कई क्षेत्रों में दृश्यता 200 मीटर से कम रही। ठंडी हवाएं चलने से कई क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिलने के बावजूद मौसम में ठंडक रही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


छह दिनों तक मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में आगामी छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 25 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। वहीं, मैदानी जिलों के कुछ भागों में दो दिनों तक कोहरा व शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 20-21 जनवरी तक बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा (नूरपुर), सिरमौर (पांवटा साहिब व धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी) और नालागढ़) के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने, पाला पड़ने की संभावना है। वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम-अधिकतम तापमान
राज्य में पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस व पांच में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.2, सुंदरनगर 0.3 , भुंतर 0.3 , कल्पा -2.8,  धर्मशाला 5.2, ऊना 0.6, नाहन 8.2, पालमपुर 3.0, सोलन 2.2, मनाली -0.7, कांगड़ा 3.6, मंडी 0.6, चंबा 3.1, डलहौजी 2.8 , जुब्बड़हट्टी 4.8, कुफरी 1.4, कुकुमसेरी -12.4 नारकंडा -0.7, भरमौर 1.5, रिकांगपिओ 2.8, सेऊबाग 0.0, धौलाकुआं 9.0, बरठीं 2.6, समदो -6.0 और सराहन में 1.0  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। यहां प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम पारा रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का पारा 5.2 डिग्री से कम ही दर्ज हुआ। शुक्रवार को सोलन और भुंतर में अधिकतम तापमान 20.0, कांगड़ा-सुंदरनगर में 19.8, चंबा में 19.6, मंडी में 18.8, धर्मशाला में 18.0, डलहौजी में 17.8, शिमला में 13.4, मनाली में 12.6, कल्पा में 10.8, ऊना में 10.2 और केलांग में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

नाहन सहित मैदानी क्षेत्रों में छाया कोहरा, ठिठुरन बढ़ी
मैदानी क्षेत्रों के बाद जिला मुख्यालय नाहन में पहाड़ियों पर शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और लोग दिन में अलाव जलाकर सेंकते नजर आए। इससे पहले जिला के औद्योगिक क्षेत्र कलाअंब व पांवटा साहिब में लंबे समय से कोहरा बरकरार था। लेकिन अब कोहरा पहाड़ी क्षेत्रों में भी पहुंचने लगा है। एक तरफ जहां रात से आधे शहर में विद्युत आपूर्ति ठप होकर रह गई है तो वहीं दूसरी तरफ दिन में कोहरा छा जाने के बाद लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल में 122 साल में पहली बार 18 जनवरी तक सबसे कम बारिश रिकॉर्ड
हिमाचल में 122 साल में पहली बार 18 जनवरी तक इस साल सबसे कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश में एक से 18 जनवरी तक सामान्य से 99.7 फीसदी कम बादल बरसे हैं। बारिश और बर्फबारी के प्रदेश से मुंह मोड़ने के कारण सूखा पड़ने के हालात बनने लगे हैं। साल 1901 के बाद सबसे कम बारिश होने से जनवरी 2024 टॉप दस वर्षों में शामिल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 17 जनवरी को प्रदेश में हल्की बर्फबारी और बारिश हुई। एक से 18 जनवरी तक प्रदेश में 43.1 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। इस वर्ष अभी मात्र 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। वर्ष 1901 से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में सबसे कम बादल बरसे हैं। इससे पहले वर्ष 1966 में सामान्य से 99.6 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। वर्ष 1902 में सामान्य से 92.4 फीसदी कम बारिश हुई थी।

बीबीएन में फिर छाया कोहरा, ठंड बढ़ी
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ एक दिन बाद फिर से कोहरे के आगोश में आ गया है। सुबह से ही यहां पर कोहरा छाया रहा। जबकि बीते दिन यहां पर करीब दो सप्ताह बाद तेज धूप खिली थी और लोगों ने ठंड से राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार को फिर घना कोहरा छा गया। इससे फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वाहन भी रुक-रुक कर चल रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed