{"_id":"60b8ea528ebc3e29c22319c5","slug":"himachal-weather-today-light-snowfall-on-the-peaks-rain-expected-in-himachal-on-june-4-alert-of-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटियों पर हल्की बर्फबारी, हिमाचल में 4 जून को भी बारिश के आसार, अंधड़ का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटियों पर हल्की बर्फबारी, हिमाचल में 4 जून को भी बारिश के आसार, अंधड़ का अलर्ट
Thu, 03 Jun 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jun 2021 08:12 PM IST
सार
रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ तो मनाली में झमाझम बारिश हुई। चार जून को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी कई जगह बारिश के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पांच जून से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में सात जून से मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर, गुरुवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ तो मनाली में झमाझम बारिश हुई। जून के पहले सप्ताह में भी मनाली की चोटियों पर हिमपात का सिलसिला जारी है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा, मकरवे, शिकरवे, सेवन सीस्टर पीक, मनाली पीक, लददाखी पीक, पतालसू पीक , शेतीघार, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, ब्यास कुंड, मांगण कोट, दशौहर झील, भृगू झील, हामटा पास, शिरघन तुंग में ताजा हिमपात हुआ। मनाली में बारिश हुई।
विज्ञापन
गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला सहित कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम दर्ज हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 34.3, भुंतर 31.7, मंडी 30.4, बिलासपुर 29.4, हमीरपुर 28.1, चंबा 28.0, नाहन 29.8, कांगड़ा 29.6, सोलन 27.0, धर्मशाला 26.8, शिमला 22.0, कल्पा 22.4, केलांग 17.3 और डलहौजी में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन