{"_id":"66386b681801cf202804f665","slug":"himachal-weather-temperature-in-shimla-at-night-is-higher-than-kangra-extreme-heat-in-plain-districts-during-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: रात को शिमला का पारा ऊना, कांगड़ा से ज्यादा, दिन में मैदानी जिलों में प्रचंड गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: रात को शिमला का पारा ऊना, कांगड़ा से ज्यादा, दिन में मैदानी जिलों में प्रचंड गर्मी
Mon, 06 May 2024 11:03 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 May 2024 11:03 AM IST
सार
रविवार की रात जिला ऊना, कांगड़ा, सोलन और कुल्लू से भी गर्म रही। रविवार को शिमला का न्यूनतम पारा 16.2 रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना का 15.4, कांगड़ा का 15.8, सोलन का 14.0 और कुल्लू का 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
चटक धूप से बचने के लिए छाते का सहारा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में तीन दिन से चटक धूप खिल रही है। मैदानों के अलावा पहाड़ भी खूब तप रहे हैं। रविवार की रात जिला ऊना, कांगड़ा, सोलन और कुल्लू से भी गर्म रही। रविवार को शिमला का न्यूनतम पारा 16.2 रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना का 15.4, कांगड़ा का 15.8, सोलन का 14.0 और कुल्लू का 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज व कल कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। 8 मई को माैसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
इससे पारा और चढ़ने का अनुमान है। प्रदेश के तीन क्षेत्रों धौलाकुआं का 39.8, ऊना का अधिकतम पारा 39.2 और बिलासपुर का 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 9 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 9 से 12 मई तक प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। और बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, नौ से 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
केलांग, कुफरी और कल्पा में भी छूटने लगे पसीने
प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके लाहौल के मुख्यालय केलांग में रविवार को अधिकतम पारा 15.1, शिमला के कुफरी का 21.5, कल्पा का 22.2 और कसौली का 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला का पारा 26.6, धर्मशाला का 31.4 और मनाली का 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नारकंडा और भरमौर का पारा भी 21 पार कर गया है। पहाड़ी इलाकों में भी पसीने छूटने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन