{"_id":"64832a9cdb9e8d88b1043f24","slug":"himachal-weather-sun-shines-across-himachal-maximum-temperature-reaches-39-degrees-in-una-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे, ऊना में 39 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे, ऊना में 39 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
Fri, 09 Jun 2023 10:12 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:12 PM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 12 जून से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। 12 और 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
धूप खिलने से बढ़ा तापमान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। शनिवार और रविवार को भी प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 12 जून से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। 12 और 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते दो-तीन दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को भी अधिकांश जगह धूप खिली। पारा चढ़ने के साथ मैदानी जिलों का मौसम गर्म हो गया है। शुक्रवार क राजधानी शिमला सहित मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज धूप खिलने से दिन के समय खूब पसीने छूटे। शनिवार और रविवार को भी मौसम साफ बना रहने की संभावना है। 12 जून से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 39.2
बिलासपुर 38.2
हमीरपुर 36.2
चंबा 35.6
कांगड़ा 35.2
नाहन 34.2
धर्मशाला 32.0
शिमला 27.5
मनाली 26.5
ये भी पढ़ें: Tourist in Shimla: मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी गर्मी, वीकेंड पर रहेगी सैलानियों की भीड़
विज्ञापन