फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourist in Shimla: 40 percent advance hotel bookinh in shimla for weekend

Tourist in Shimla: मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी गर्मी, वीकेंड पर रहेगी सैलानियों की भीड़

Fri, 09 Jun 2023 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Jun 2023 12:42 PM IST
सार

राजधानी शिमला के होटलों में वीकेंड के लिए 30 से 40 फीसदी कमरों की एडवांस बुकिंग हो गई है। शहर के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, छराबड़ा, मशोबरा, नालदेहरा में भी होटलों की एडवांस बुकिंग में तेजी आई है।

विज्ञापन
Tourist in Shimla: 40 percent advance hotel bookinh in shimla for weekend
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने से इस वीकेंड पर शिमला में फिर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य मैदानी राज्यों में बीते सप्ताह के मुकाबले इस हफ्ते पारा अधिक चढ़ा है। तपिश से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रूख करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीकेंड के लिए शिमला के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग में तेजी आई है। होटलों में इंक्वायरी भी बढ़ी है।बीते सप्ताह दिल्ली सहित अन्य मैदानी राज्यों में बारिश होने से पारे में गिरावट आई थी, लेकिन इस हफ्ते गर्मी फिर बढ़नी शुरू हो गई है। स्कूलों में इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं इसलिए बड़ी संख्या में सैलानी घूमने फिरने का कार्यक्रम बना रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी शिमला के होटलों में वीकेंड के लिए 30 से 40 फीसदी कमरों की एडवांस बुकिंग हो गई है। शहर के साथ लगते पर्यटन स्थलों कुफरी, नारकंडा, छराबड़ा, मशोबरा, नालदेहरा में भी होटलों की एडवांस बुकिंग में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि इस वीकेंड पर 80 से 90 फीसदी कमरे बुक रहेंगे। ट्रेवल एजेंट्स एसोसियेशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed