फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Snowfall in Rohtang-Shinkula Pass, Jalori Pass restored, know imd forecast

Himachal Weather: रोहतांग-शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी, जलोड़ी दर्रा बहाल, जानें छह दिन कैसा रहेगा माैसम

Tue, 10 Feb 2026 09:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Feb 2026 09:19 PM IST
सार

रोहतांग और शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं 19 दिन बाद जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने से लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
Himachal Weather: Snowfall in Rohtang-Shinkula Pass, Jalori Pass restored, know imd forecast
अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद का नजारा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच मंगलवार को रोहतांग और शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं 19 दिन बाद जलोड़ी दर्रा फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल होने से लोगों को राहत मिली। मनाली से पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों से अटल टनल रोहतांग में बर्फ देखने के लिए उमड़ रहे हैं। उधर, शिमला में सुबह हल्के बादल छाए रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 8.5 डिग्री और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 24 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल्लू व लाहौल स्पीति जिला में कड़ाके की ठंड है। 
विज्ञापन

कहा कितना न्यूनतम तापमान
 शिमला में न्यूनतम तापमान 5.6, सुंदरनगर 6.5, भुंतर 5.5, कल्पा -0.7, धर्मशाला 6.2, ऊना 7.2, नाहन 8.7, पालमपुर 10.0, सोलन 4.6, मनाली 3.2, कांगड़ा 8.6, मंडी 7.6, बिलासपुर 8.5, जुब्बड़हट्टी 8.0, कुकुमसेरी -4.2, सेऊबाग 5.0, बरठीं 6.1, कसाैली 7.8, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 3.8, ताबो -8.5, नेरी 10.3 व देहरा गोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 13 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर और 16 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। अगले 48 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed