फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: roads are blocked due to landslides, 135 people have lost their lives so far this monsoon

Himachal Weather: प्रदेश में भूस्खलन से 345 सड़कें बाधित, इस मानसून में अब तक 137 लोगों की गई जान

Wed, 23 Jul 2025 05:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Jul 2025 05:57 PM IST
सार

प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें ठप हैं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है।

विज्ञापन
Himachal Weather: roads are blocked due to landslides, 135 people have lost their lives so far this monsoon
लाहौल-स्पीति के रंगरिक गांव में बाढ़ से हुआ नुकसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें ठप हैं। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। बुधवार शाम तक राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 345 सड़कें बाधित रहीं। 169 बिजली ट्रांसफार्मर व 230 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। आपदा प्रभावित मंडी जिले में सबसे अधिक 232  सड़कें, 98 बिजली ट्रांसफार्मर व 65 जल आपूर्ति स्कीमें प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में 71 सड़कें ठप हैं। 

विज्ञापन


इतने दिन बरसेंगे बादल
बीते 24 घंटों के दाैरान मनाली में 57.0, सराहन 37.5, घमरूर 36.2, नगरोटा सूरियां 32.2, अघार 30.6, मुरारी देवी 29.4, गुलेर 27.4, बिलासपुर 27.0, भराड़ी 25.2, काहू 24.2 व बरठीं में 23.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 29 जुलाई तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 23, 26 और 29 जुलाई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 27 और 28 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जबकि 24 और 25 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 24 व 27 से 29 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में अब तक 1517 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 22 जुलाई तक 137 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 228 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। इस दाैरान 59 लोगों की सड़क हादसों में माैत हुई है।  बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1517 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1066 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1333 पालतु पशुओं की माैत हुई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1,38,216.57 लाख रुपये पहुंच गया है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन

किन्नाैर कैलाश यात्रा फिर शुरू
 मौसम की अनुकूल स्थिति तथा यात्रा मार्ग पर बहाली कार्यों के पूर्ण हो जाने के कारण किन्नाैर कैलाश यात्रा बुधवार को फिर से  आरंभ कर दी गई है। भारी बारिश के चलते यात्रा को रोका गया था। आज माैसम खुलने से यात्रा बहाल कर दिया गया है। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा उपायों का पालन करें।

पारला भुंतर में दियार चौक के समीप फोरलेन बना तालाब 
कुल्लू के पारला भुंतर में जलभराव होने से फोरलेन तालाब बन गया है। एनएचएआई की ओर से बनाए गए फोरलेन में पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालकों को भी फोरलेन पर जमा हुए पानी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed