{"_id":"5eeddfbc2f49452e2a580689","slug":"himachal-weather-report-rainfall-prediction-and-warning-of-thunderstorm-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश, तीन दिन 10 जिलों में अंधड़ चलने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश, तीन दिन 10 जिलों में अंधड़ चलने की चेतावनी
Sat, 20 Jun 2020 08:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक लगातार बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 20 से 26 जून तक अधिकतर भागों में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन दिन अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है। राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 22, 23 और 24 जून को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी है।
विज्ञापन
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला सोलन और सिरमौर के लिए अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.0, ऊना-हमीरपुर में 37.6, कांगड़ा-सुंदरनगर में 35.4, चंबा में 34.8, भुंतर में 35.2, सोलन में 32.0, नाहन में 30.7, धर्मशाला में 29.8, शिमला में 26.4, कल्पा में 25.5, डलहौजी में 23.1 और केलांग में 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन