हिमाचल में ओलावृष्टि से टमाटर-शिमला मिर्च और सेब की फसल को नुकसान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार भी मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को राजधानी शिमला में बूंदाबांदी, सोलन, चंबा और हमीरपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सोलन में टमाटर और शिमला मिर्च, चंबा में सेब की फसल को एक बार फिर नुकसान हुआ है। इससे पहले पहले 23 अप्रैल को भी भारी ओलावृष्टि से किसान नुकसान झेल चुके हैं। गुरुवार को मंडी, बिलासपुर, सुंदरनगर, ऊना, मनाली और कांगड़ा में भी बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार और शनिवार भी मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है।
उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल स्पीति में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मैदानी जिलों में आठ मई और अन्य क्षेत्रों में 12 मई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.5, बिलासपुर में 33.5, हमीरपुर में 32.8, नाहन में 31.5, कांगड़ा में 31.4, सुंदरनगर में 31.2, भुंतर में 30.5, चंबा में 29.1, धर्मशाला में 26.2, शिमला में 22.3, कल्पा में 20.3, डलहौजी में 17.6 और केलांग में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।