फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather news: Weather expected to remain clear for five days in the state, alert of fog in plains

हिमाचल: प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार, मैदानी भागों में कोहरा पड़ने का अलर्ट

Tue, 11 Jan 2022 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jan 2022 07:36 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने  की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के निचले व मैदानी भागों में 13 जनवरी तक मध्यम से घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बीते दिनों हुई बर्फबारी से बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है। 

विज्ञापन
himachal weather news: Weather expected to remain clear for five days in the state, alert of fog in plains
हिमाचल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने  की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के निचले व मैदानी भागों में 13 जनवरी तक मध्यम से घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम साफ रहने की स्थिति में लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती हैं। साथ ही बर्फबारी से पैदा हुईं दुश्वारियां भी कम होने की उम्मीद है। वहीं, प्रदेश के छह शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 2.2, सुंदरनगर 1.7, भुंतर  माइनस 0.1, कल्पा माइनस 8.0, धर्मशाला 4.2, ऊना 5.5, नाहन 8.1, केलांग माइनस 15.4, पालमपुर 2.0, सोलन 0.8, मनाली माइनस 3.8, कांगड़ा 4.0, मंडी 4.0, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 5.8, चंबा 2.1, डलहौजी माइनस 1.2, कुफरी माइनस 3.0, जुब्बड़हट्टी 3.5 और पांवटा साहिब में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन

बर्फबारी से बंद सड़कों की बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

वहीं, बीते दिनों हुई भारी बारिश-बर्फबारी से मंगलवार को पांचवें दिन भी जनजीवन बेपटरी रहा। चार नेशनल हाईवे समेत 495 सड़कें प्रदेश में बंद रहीं। हजारों गांवों में बिजली-पानी की सप्लाई अभी भी बहाल नहीं हुई है। प्रदेश में 974 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। हजारों गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। राज्य बिजली बोर्ड को अब तक 9.50 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिला शिमला में सबसे अधिक 368 ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। चार दिन बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग पांच शिमला-रामपुर बंद है। इसके अलावा आनी-कुल्लू, मनाली-केलांग, भरमौर-पठानकोट एनएच यातायात के लिए बंद रहे। सूबे में परिवहन निगम के 196 रूट प्रभावित चल रहे हैं। 177 पेयजल योजनाएं ठप होने से कई जगह जल संकट गहरा गया है। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 161 सड़कें बंद हैं। सुबह के समय शिमला शहर में अधिकांश सड़कों पर फिसलन की स्थिति बनी रही। मंगलवार सुबह राजधानी शिमला में धूप खिली। दोपहर दो बजे के बाद शहर में शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। बीच-बीच में बर्फ के फाहे भी गिरे। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed